हुंडई मार्च में लॉन्च करेगी Verna का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल, जानें इस कार की कीमत से लेकर फीचर्स तक सारी डिटेल

नेक्स्ट जनरेशन हुंडई वर्ना को बिलकुल नए डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस कार की रोड टेस्टिंग को भी पूरा कर लिया गया है। जिस दौरान इस कार की झलक देखने को मिली थी। इस कार को एक स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें एक चौड़ा डीआरएल बार भी मिलने की उम्मीद है। साथ ही कार के एक्सटीरियर में एक चौड़ा ग्रिल भी दिया गया है। कार के साइड को नॉचबैक डिजाइन से लुक दिया गया है

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
हुंडई मार्च में लॉन्च करेगी Verna का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल, जानें इस कार की कीमत सेकर फीचर्स तक सारी डिटेल

फेमस कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai अपनी सेडान कार हुंडई वर्ना (Hyundai Verna) के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। हुंडई वर्ना को 21 मार्च के दिन ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स और कीमत से जुड़ी सारी डिटेल।

नया डिजाइन

नेक्स्ट जनरेशन हुंडई वर्ना को बिलकुल नए डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस कार की रोड टेस्टिंग को भी पूरा कर लिया गया है। जिस दौरान इस कार की झलक देखने को मिली थी। इस कार को एक स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें एक चौड़ा डीआरएल बार भी मिलने की उम्मीद है। साथ ही कार के एक्सटीरियर में एक चौड़ा ग्रिल भी दिया गया है। कार के साइड को नॉचबैक डिजाइन से लुक दिया गया है। साथ ही एलॉय व्हील्स भी इस कार को एक स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा टेल लैम्प्स के अंदर एक फुल-चौड़ाई वाला लाइटबार और क्रिस्टल जैसे फीचर्स भी इस कार में मौजूद हैं।

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कितना चुकाना होगा टोल टैक्स? स्पीड और रूट्स समेत जानें सभी डिटेल


कैसा है कार का इंजन

नई हुंडई वर्ना में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा। इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 160 hp तक की मैक्सिमम हॉर्सपावर और 250 Nm से अधिक का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। यह सेडान कटेगरी की कारों में सबसे पावरफुल इंजन में से एक है। इस कार को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

ये फीचर्स भी हो सकते हैं मौजूद

इसके अलावा नई हुंडई वर्ना में इंफोटेनमेंट के लिए एक बड़ी टचस्क्रीन और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं अगर इसके सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें कार क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, इमरजेंसी ब्रेक और ADAS जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

क्या होगी कीमत

नई हुंडई वर्ना की कीमत शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.5 लाख रुपये हो सकती है। वर्ना के मौजूदा मॉडल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.64 लाख रुपये है। नई हुंडई वर्ना को आप 25,000 रुपये की प्राइस पर बुक कर सकते हैं। भारत में इस कार की टक्कर वोक्सवैगन वर्टस, स्कोडा स्लाविया और मारुति सुजुकी की सियाज से हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।