June Auto Sales: M&M ने बेचें 54,096 यूनिट, जानिए कैसा रहा कंपनी का एक्सपोर्ट कारोबार

गौरतलब है कि जून 2022 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 41,848 यूनिट रही है जबकि नोमुरा का अनुमान था कि जून 2022 में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 38,500 यूनिट रहेगी

अपडेटेड Jul 02, 2022 पर 1:38 PM
Story continues below Advertisement
जून 2022 में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री में सालाना आधार पर 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि जून 2021 में कंपनी ने 48,222 ट्रैक्टर बेचे थे।

देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1 जुलाई को अपने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। जून महीने में कंपनी की कुल बिक्री 54,096 यूनिट रही है। बता दें नोमुरा ने इस अवधि में कंपनी की कुल 54,300 यूनिट रहने का अनुमान लगाया था। वहीं साल 2021 के जून महीने में कंपनी की कुल बिक्री 32,964 यूनिट रही थी।

जून 2022 में कंपनी की घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री सालाना आधार पर 59% की बढ़ोतरी के साथ 26,880 यूनिट रही है जो कि जून 2021 में 16,913 यूनिट रही थी। जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ2,777 यूनिट रहा है जो कि जून 2021 में 2,607 यूनिट रहा था।

Market next week : पिछले हफ्ते बाजार में दिखा कंसोलिडेशन, एक्सपर्ट्स से जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है इसकी चाल


गौरतलब है कि जून 2022 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 41,848 यूनिट रही है जबकि नोमुरा का अनुमान था कि जून 2022 में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 38,500 यूनिट रहेगी।

जून 2022 में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री में सालाना आधार पर 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि जून 2021 में कंपनी ने 48,222 ट्रैक्टर बेचे थे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो 1 जुलाई को एनएसई पर यह स्टॉक 14.20 रुपये यानी 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 1107.35 के स्तर पर बंद हुआ था। इस स्टॉक क 52 वीक हाई 1,121.45 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 671.15 रुपये पर है। स्टॉक का कल का वॉल्यूम 2,839,545 था जबकि इसका मार्केट कैप 137,664 करोड़ रुपये पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।