इंडियन ऑटो मोबाइल मार्केट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) समेत मॉरिज गैराज (MG) और मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) ने अपनी नई कारों को लॉन्च और अनवील कर दिया है। मारुति सुजुकी ने कस्टमर्स के लिए अपनी एसयूवी कार फ्रोंक्स एसयूवी को पांच अलग अलग वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। वहीं एमजी ने अपनी नई ईवी कॉमेट को भी मार्केट में उतार दिया है। इसे भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी कहा जा रहा है। इसके साथ ही मर्सिडीज-बेंज ने भी अपनी लग्जरी ई-क्लास सेडान कार के नए वेरिएंट को भी मार्केट में उतार दिया है।
BMW ने अपनी इस कार को किया डिस्कन्टीन्यू
वहीं लग्जरी जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी लग्जरी सेडान 5 सीरीज के तीन वेरिएंट को डिस्कन्टीन्यू करने का फैसला किया है। साथ ही कंपनी ने अपनी 6 सीरीज जीटी रेंज को अपडेट भी किया है। इसी बीच मैकलारेन ने अपनी नई सुपरकार 750S को कूपे और हार्डटॉप लाईबल बॉडी स्टाइल दोनों में पेश किया है। आइये डालते इन सभी अपडेट्स पर एक नजर।
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronks)
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को कई सारे शानदार फीचर्स से लैस किया गया है। इसे 5 ट्रिम्स सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, जेटा और अल्फा में लॉन्च किया गया है। कार को दो इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसमें 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट पेट्रोल इंजन और एक 1.2-लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मौजूद है। फ्रोंक्स को एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री और गो, रियर पार्किंग सेंसर और इस तरह की कई सारी सुविधाओं से लैस किया गया है। इस कार की शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपये है वहीं इसके सिगमा वैरिएंट की कीमत 13.13 लाख रुपये तक जाती है।
MG मोटर्स ने अपने नई ईवी कॉमेट को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है। यह भारत की सबसे सस्ती ईवी भी है। कार को 17.3kWh की बैटरी से लैस किया गया है। जिसमें 230km की ARAI-सर्टिफाइड रेंज और पानी और डस्ट रजिस्टेंस के लिए IP67 रेटिंग है। यह कार 3.3 KW बैटरी से लैस है और एक बार चार्ज होने में इसे सात घंटे का वक्त लगता है। इस कार में एक सिंगल ईलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो कि 42hp और 110Nm का टार्क जनरेट कर सकती है। यह कार अल्टो 10के से भी छोटी है। इसकी कीमत 7.98 लाख रुपये है।
मर्सिडीज-बेंज ने अपनी लग्जरी सेडान, 2024 ई-क्लास के नए वेरिएंट को अनवील कर दिया है। यह अपने पहले के मॉडल के तुलना में थोड़ी सी लंबी है और इसका डिजाइन एस क्लास से मिलता जुलता है। कार को रेडिएटर ग्रिल और फ्लश-फिटिंग दरवाजों से लैस किया गया है। जो कि इस कार को बेहतरीन ड्राइव कार बनाते हैं। इंटीरियर में सुपर स्क्रीन के ऑप्शन के साथ 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले शामिल है। इसके नए वेरिएंट में ब्लाइंड-स्पॉट और ब्रेक असिस्ट और ऑटोमैटिक वैलेट पार्किंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
McLaren ने अपनी नई सुपरकार, 750S,को कूपे और हार्डटॉप कन्वर्टिबल बॉडी स्टाइल दोनों में पेश की है। इस कार में लगाए गए कार्बन फाइबर मोनोकोक अब तक के सबसे हल्के पहिए हैं। इसका ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 4.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन 750PS और 800Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह कार केवल 2.8 सेकंड में 0-100km/h की स्पीड पकड़ सकती है। 750S McLaren के लिंक्ड-हाइड्रोलिक सस्पेंशन, PCC III के नए जनरेशन के साथ लॉन्च की गई है।
बीएमडब्ल्यू ने अपनी 6 सीरीज जीटी रेंज को अपडेट किया है और भारत स्टेज (बीएस) 6 स्टेप 2 मानदंडों में अपग्रेड होने की संभावना वाले तीन वेरिएंट को बंद कर दिया है। बंद किए गए वेरिएंट 620d लक्जरी लाइन, 630i M स्पोर्ट 50 जहरे M एडिशन और 630d M स्पोर्ट हैं। कंपनी ने बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज 630i एम स्पोर्ट की कीमत में भी 2 लाख रुपये की बढ़ोतरी की है। अपडेटेड रेंज में अब केवल 620d गाइज शामिल है, जो 2.0-लीटर इंजन से ऑपरेट होती है जो कि 190bhp और 400Nm का टार्क जनरेट कर सकती है। इसे आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।