Yulu ने पर्सनल ओनरशिप के लिए लॉन्च किया ई-स्कूटर, शुरुआती कीमत 55,555 रुपये

Yulu ने खरीदारों के लिए उनके पहले निजी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन युलु व्यान (Yulu Wynn) की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 55,555 रुपये की शुरुआती कीमत पर सीमित अवधि के लिए लॉन्च किया गया है। युलु व्यान के लिए बुकिंग 999 रुपये में ऑनलाइन भी की जा सकती है। गाड़ियों की डिलीवरी मई के मध्य से शुरू होगी

अपडेटेड Apr 29, 2023 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Bajaj Auto के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि Wynn हमारे CTL प्लांट में बनाया जाएगा। इसमें बजाज गाड़ियों की तरह ही विश्व स्तरीय गुणवत्ता होगी

युलु (Yulu), एक साझा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस स्टार्टअप है ने खरीदारों के लिए उनके पहले निजी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन युलु व्यान (Yulu Wynn) की बुकिंग शुरू कर दी है। फर्म ने शुक्रवार को एक मीडिया बयान में ये जानकारी दी। इसे सीमित अवधि के लिए 55,555 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया। इसके साथ ही युलु व्यान के लिए बुकिंग 999 रुपये में ऑनलाइन भी की जा सकती है। इसकी डिलीवरी मई महीने के मध्य से शुरू होगी। शुरुआती अवधि के बाद Wynn दोपहिया वहान 59,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा।

युलू के सह-संस्थापक और सीईओ अमित गुप्ता (Amit Gupta, Co-founder & CEO, Yulu) ने कहा “यह आसान आवाजाही के लिए भारत का पहला इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है। ये एक अच्छी यात्रा विकल्प प्रदान करता है। यह एक बहुत ही आकर्षक पेशकश है जो ग्राहकों को रुकने, पुनर्मूल्यांकन करने और उनकी आवाजाही विकल्पों को बदलने का अवसर प्रदान करेगी। Wynn हर किसी को अपने तरीके से 'अपनी स्वतंत्रता की सवारी' करने में सक्षम बनायेगा।”

हाल ही में एक साक्षात्कार में गुप्ता ने मनीकंट्रोल को बताया कि स्टार्टअप जल्द ही निजी स्वामित्व के लिए ई-बाइक लॉन्च करेगा।


बयान में कहा गया है कि Wynn लोगों को अपने मोबिलिटी सब्सक्रिप्शन पैक के माध्यम से ओनरशिप एक्सपीरियंस प्राप्त करने की अनुमति देता है। ये पैक ओनरशिप की अग्रिम लागत को 40% तक कम कर देता है।

Coromandel ने 16 करोड़ रुपये में दक्ष अनमैन्ड सिस्टम्स में खरीदी 7.4% अतिरिक्त हिस्सेदारी

स्वैपेबल बैटरी की सुविधा के साथ मिलेगा

"यह एक स्वैपेबल बैटरी (बैटरी की अदला-बदली सुविधा) के साथ आता है जिसे युलु और मैग्ना संयुक्त उद्यम (Yulu & Magna joint venture), युमा एनर्जी नेटवर्क (Yuma Energy network) के किसी भी बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर 1 मिनट के अंदर बदला जा सकता है। पोर्टेबल चार्जर का उपयोग करके बैटरी को घर पर भी चार्ज किया जा सकता है। इस चार्जर को एक्सेसरी के रूप में खरीदा जा सकता है।

बजाज ऑटो युलु के लिए इन बाइक्स का करेगी उत्पादन

बजाज ऑटो लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा “यूजर्स के व्यापक रूप से आसान आवाजाही की पेशकश करने के लिए युलु को व्यान के साथ पर्सनल मोबिलिटी स्पेस में प्रवेश करते देखकर हमें खुशी हो रही है। Wynn हमारे CTL प्लांट में बनाया जाएगा। इसमें वही विश्व स्तरीय गुणवत्ता होगी जिसके लिए बजाज वाहन जाने जाते हैं।"

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।