भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV कारों में से एक मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza CNG) के सीएनजी मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस कार को कंपनी ने S-CNG टेक्नोलॉजी के साथ ऑटोमोबाइल मार्केट में उतारा है। साथ ही यह देश की पहली ऐसी सबसे पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसे फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं इस कार की तमाम डिटेल्स के बारे में।
मारुति सुजुकी के लिए गेम चेंजर रहा है ब्रेजा मॉडल
मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी (Maruti Suzuki Brezza CNG) के लॉन्च पर कंपनी के मार्केटिंग एंड सेल्स डिपार्टमेंट के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रेजा मॉडल माकुति सुजुकी के लिए गेम चेंजर साबित हुआ है। यह एक ऐसी एसयूवी है जिसने अपने डिजाइन और परफॉर्मेंस के दम पर इस कटेगरी में अपनी एक अलग और खास पहचान कायम की है। हमें यकीन है कि इसका सीएनजी मॉडल भी बाजार में तहलका मचा देगा।
कार में दिया गया है दमदार इंजन
मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी (Maruti Suzuki Brezza CNG) को कंपनी ने 1.5L डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन से लैस किया है। जो कि 5500rpm पर 86.6 bhp का मैक्सिमम पावर और 4200rpm पर 121.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी कार 25.51 KM/KG जितना माइलेज देगी। इस कार को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। यह कार तीन अलग-अलग वेरिएंट्स – LXi, VXi और ZXi के ऑप्शन के साथ बाजार में अवेलबल है।
कार का इंटीरियर और कार की कीमत
मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी (Maruti Suzuki Brezza CNG) के इंटीरियर की बात करें तो इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम और कीलेस पुश स्टार्ट जैसे शानदार अपडेटेड फीचर्स लैस किए गए हैं। सके अलावा कार एस्थेटिक कवर से लैस की गई है। ब्रेजा के सीएनजी मॉडल को 9.14 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।