Get App

बलेनो के 7,000 से भी ज्यादा मॉडल को वापस बुलाएगी Maruti Suzuki, कारों में आई थी ये बड़ी खराबी

मारुति सुजुकी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड वैक्यूम पंप में संभावित खराबी को दूर करने के लिए अपने बलेनो आरएस मॉडल की 7,213 इकाइयों को वापस बुला रही है। इन कारों का निर्माण 27 अक्टूबर, 2016 और 1 नवंबर, 2019 के बीच किया गया था। कंपनी ने 27 अक्टूबर, 2016 और 01 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित 7,213 बलेनो आरएस बलेनो को वापस बुलाने का फैसला किया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 21, 2023 पर 9:17 PM
बलेनो के 7,000 से भी ज्यादा मॉडल को वापस बुलाएगी Maruti Suzuki, कारों में आई थी ये बड़ी खराबी
मारुति सुजुकी इंडिया ने बलेनो की 7,000 से भी ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल करने का फैसला किया है

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India) ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) की 7,000 से भी ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल करने का फैसला किया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इसके बारे में जानकारी दी है। आइये जानते हैं कि आखिर मारुति ने यह फैसला किस खराबी के चलते लिया है।

इस वजह से रिकॉल की जा रही बलेनो

मारुति सुजुकी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड वैक्यूम पंप में संभावित खराबी को दूर करने के लिए अपने बलेनो आरएस मॉडल की 7,213 इकाइयों को वापस बुला रही है। इन कारों का निर्माण 27 अक्टूबर, 2016 और 1 नवंबर, 2019 के बीच किया गया था। कंपनी ने 27 अक्टूबर, 2016 और 01 नवंबर, 2019 के बीच निर्मित 7,213 बलेनो आरएस बलेनो को वापस बुलाने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इन वाहनों के ब्रेक पेडल में भी सुधार किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि ऑथराइज्ड वर्कशॉप ग्राहकों से उनके वाहनों को अटेंड करने के लिए संपर्क करेगी। खराब मॉडलों का बदलने के लिए कोई भी चार्ज नहीं किया जाएगा।

Bajaj Auto और ब्रिटिश कंपनी ट्रायम्फ 27 जून को लंदन में लॉन्च करेंगे अपनी पहली बाइक, जानें इससे जुड़ी तमाम डिटेल्स

इससे पहले भी कारों को रिकॉल कर चुकी है कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें