लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी Bugatti ने अपनी अंतिम पूरी तरह से गैस से चलने वाली सुपरकार Chiron को 88.23 करोड़ रुपये (10.7 मिलियन डॉलर) में बेच दिया है। इसकी नीलामी RM पेरिस कलेक्टर कार ऑक्शन में की गई जिसमें कार के शौकीन लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुनिया भर में कुल लगभग 100 Bugatti Chiron हैं, जिसके चलते यह सुपर एक्सक्लूसिव कार बन गई है। कंपनी ने अब तक अपनी इस पॉपुलर मॉडल की कोई भी कार को भारत में नहीं बेचा है और भारत में इसका कोई भी ज्ञात खरीदार नहीं है। हालांकि, अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक शख्स के पास इस कार के होने का पता चला है और यह एकमात्र भारतीय मूल का व्यक्ति है जिसके पास यह कार है। इस शख्स का नाम है - मयूर श्री।
