Get App

निसान इंडिया ने लॉन्च किया भारत में अपनी Magnite का नया अवतार, कीमत करीब 6 लाख रुपए, कल से डिलीवरी शुरू

निसान ने इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। कार की डिलीवरी कल यानी 5 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने इसमें 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 7:45 PM
निसान इंडिया ने लॉन्च किया भारत में अपनी Magnite का नया अवतार, कीमत करीब 6 लाख रुपए, कल से डिलीवरी शुरू
नई निसान मैग्नाइट को विजिया, विजिया प्लस, एसेंटा, एन-कनेक्टा, टेक्ना और टेकना प्लस जैसे 6 ट्रिम के कुल 18 वेरिएंट में पेश किया गया है

निसान इंडिया ने आज भारत में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV मैग्नाइट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। मैग्नाइट फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रखी गई है। फेसलिफ्ट वर्जन में मामूली बाहरी बदलाव किए गए हैं, जैसे कि नई ग्रिल, एलॉय व्हील्स, और LED टेल लाइट्स। इसके अलावा, "सनराइज ऑरेंज कॉपर" नाम से एक नए कलर में भी ये कार उपलब्ध होगी। इसके केबिन में नया टैन और ब्लैक इंटीरियर है, जो पुराने ऑल-ब्लैक थीम को रिप्लेस करता है।

निसान ने इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। कार की डिलीवरी कल यानी 5 अक्टूबर से शुरू होगी। कंपनी ने इसमें 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें VDC, ESC, TPMS, EBS के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट, रेनफोर्ड बॉडी स्ट्रक्चर, डोर प्रेशर सेंसर और ग्रेविटेशनल सेंसर, ड्राइवर सीट बेल्ट लैप प्रेटेनस्रनर, 6 एयर बैग्स, सभी सीट के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, ISO FIX चाइंल्ड सिट एन्चोरेजेस, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, ESS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इंजन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें