सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इस अवधि में ऑटो सेक्टर को सेमी कंडक्टर की सप्लाई की समस्या से भी राहत मिली है। इसके अलावा बढ़ती फेस्टिव डिमांड से भी ऑटो सेक्टर को फायदा हुआ है।
सियाम द्वारा जारी ताजे आंकड़ों के अगस्त 2021 में ऑटो कंपनियों ने पैसेंजर व्हीलक के 2,81,210 लाख यूनिट डिस्पेच किए है जबकि 2021 के अगस्त महीने में ऑटो कंपनियों ने 2,32,224 यूनिट पैसेंजर व्हीकल डिस्पेच किए थे।
सियाम ने यह भी बताया है कि अगस्त महीने में पैसेंजर कार की होलसेल सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़त के साथ 1,33,477 यूनिट रही है। जो कि अगस्त 2021 में 1,08,508 यूनिट रही थी। सियाम के मुताबिक अगस्त में यूटिलिटी व्हीकल की थोक बिक्री सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 1,35,497 लाख यूनिट रही है जबकि अगस्त 2021 में ऑटो कंपनियों ने 1,12,863 यूटिलिटी व्हीकल बेचे थे।
इसी तरह अगस्त महीने में टू-व्हीलर की कुल बिक्री सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 15,57,429 यूनिट पर पहुंच गई है जो कि अगस्त 2021 में 13,38,740 यूनिट रही थी।
सियाम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2022 में मोटरसाइकिल बिक्री सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 10,16,794 यूनिट रही है जबकि अगस्त 2021 में मोटरसाइकिल बिक्री 8,25,849 यूनिट रही थी। इसी तरह अगस्त महीने में स्कूटर की बिक्री में सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 5,04,146 यूनिट रही है जबकि अगस्त 2021 में 4,60,284 यूनिट बेचें थे।
इसी तरह अगस्त 2022 में थ्री व्हीलर की बिक्री सालाना आधार पर 63 फीसद बढ़कर 38,369 यूनिट रही है जो कि अगस्त 2021 में 23,606 यूनिट रही थी। सियाम के आंकड़ों के मुताबिक ऑटो सेक्टर के सभी सेगमेटों की बिक्री सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त के साथ 18,77,072 यूनिट रही है जबकि अगस्त 2021 में ऑटो सेक्टर के सभी सेगमेटों की बिक्री 15,94,573 यूनिट रही थी।
सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने अपने एकबयान में कहा है कि अच्छे मानसून और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए ऑटो सेक्टर की मांग में बढ़त की उम्मीद है। सियाम की नजर सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों पर बनी हुई है। उन्होंने यह आगे कहा कि सीएनजी की उच्च कीमतें ऑटो इंडस्ट्रीज के लिए चुनौती बनी हुई है। हमें उम्मीद है कि इस पर हमें सरकार से सपोर्ट मिलता नजर आएगा।