Get App

TATA Motors ने गाड़ियों की कीमतों में किया 0.9% इजाफा, 18 जनवरी तक बुकिंग पर कोई असर नहीं, जानें डिटेल

कंपनी ने कहा कि वेरिएंट और मॉडल के आधार पर 0.9 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी 19 जनवरी से लागू की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2022 पर 1:14 PM
TATA Motors ने गाड़ियों की कीमतों में किया 0.9% इजाफा, 18 जनवरी तक बुकिंग पर कोई असर नहीं, जानें डिटेल
TATA Motors ने गाड़ियों की कीमतों में किया 0.9% इजाफा

ऑटो प्रमुख टाटा मोटर्स (TATA Motors) ने मंगलवार को अपने पैसेंजर व्हीकल (Passenger Vehicles) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वेरिएंट और मॉडल के आधार पर 0.9 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी 19 जनवरी से लागू की जाएगी।

मुंबई स्थित व्हीकल मेकर घरेलू बाजार में Tiago, Punch और Harrier जैसे कई मॉडल बेचती है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि 19 जनवरी 2022 से अलग-अलग मॉडलों की कीमत औसतन 0.9 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी।

इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर एक खास वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपए तक की कटौती की है।

टाटा मोटर्स ने कहा, "कंपनी बढ़ी हुई लागत के एक अहम हिस्से को खुद समायोजित कर रही है, लेकिन कुल लागत में तेज बढ़ोतरी ने उसे कुछ मामलू बढ़ोतरी के जरिए कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने को मजबूर किया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें