2023 Tata Harrier and Safari facelift: टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने फ्लैगशिप एसयूवी 'सफारी' और प्रीमियम एसयूवी 'हैरियर' के अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किए हैं। इन्हें पिछले सप्ताह अनवील किया गया था। ये वर्जन 7 एयरबैग समेत कई फीचर्स से लैस हैं। सफारी के अपग्रेडेड वर्जन के लिए एक्सशोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये और अपग्रेडेड हैरियर के लिए एक्सशोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू है। इनके लिए बुकिंग 25000 रुपये के टोकन प्राइस पर 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
Tata Harrier 7 मैनुअल ट्रिम्स- स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, एडवेंचर+, फियरलेस और फियरलेस+ में उपलब्ध है। इन ट्रिम्स की एक्सशोरूम कीमत 15.49 से 24.49 लाख रुपये तक है। वहीं Harrier ऑटोमेटिक और डार्क एडिशन 4 ट्रिम्स प्योर+, एडवेंचर+, फियरलेस और फियरलेस+ में उपलब्ध है। इनकी एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू है। Tata Safari भी 7 मैनुअल ट्रिम्स Smart, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished and Accomplished+ में मौजूद है। इनकी एक्सशोरूम कीमत 16.19 लाख से 25.49 लाख रुपये तक है। वहीं ऑटोमेटिक और डार्क एडिशन ट्रिम्स की एक्सशोरूम कीमत 20.69 लाख रुपये से शुरू है।
टाटा मोटर्स ने 2023 वर्जन में Harrier और सफारी का पूरा मेकओवर कर दिया है। दोनों SUVs का फ्रंट बहुत ही ज्यादा बदला हुआ है। नई स्लीक LED डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, जो LED लाइट बार के साथ जुड़ी हुई हैं। साथ ही कनेक्टेड रियल LED लाइट्स भी हैं। टेल लैंप क्लस्टर्स पहले से ज्यादा स्लिम हैं। दोनों SUVs में 19 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। अन्य नए फीचर्स की बात करें तो इनमें स्मार्ट ईशिफ्टर वाली नई गियर नॉब, पैडल शिफ्टर्स, टच बेस्ड कंट्रोल पैनल के साथ ड्युअल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, iRA 2.0 के साथ 50 कनेक्टेड कार फीचर्स, 200 से ज्यादा वॉइस कमांड, इमरजेन्सी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्ट, एलेक्सा कार टू होम कनेक्टिविटी आदि शामिल हैं। इसके अलावा अपडेटेड वर्जन में दोनों SUVs में इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ नई स्टीयरिंग व्हील, 12.3 इंच टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशनल डिस्प्ले के साथ 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम भी है।
इंजन की बात करें तो Harrier और Safari फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही 2.0 लीटर 4 सिलिंडर डीजल इंजन है, जो 168 BHP पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्प में 6-स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन शामिल है। सेफ्टी के मामले में नई सफारी और हैरियर को GNCAP 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
नई Harrier और Safari में 7 एयरबैग, ऑटोहोल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। टॉप ट्रिम्स में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) फीचर्स जैसे कि स्टॉप एंड गो फंक्शन के साथ एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, पेडस्ट्रेन एंड साइकिल समेत ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेंकिंग, फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, रियल कॉलिजन वार्निंग आदि हैं। दोनों SUVs में 3 ड्राइव मोड्स- Eco, City, Sport और 3 ट्रैक्शन कंट्रोल कमांड- नॉर्मल, रफ और वेट हैं।