Get App

टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील में फिर दिखी तेजी, यूरोपीय संघ द्वारा चीन, रूस, अमेरिका से आयात पर ड्यूटी लगाने से चढ़े ये स्टील स्टॉक्स

आज शुरुआती सत्रों में टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2022 पर 7:01 PM
टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील में फिर दिखी तेजी, यूरोपीय संघ द्वारा चीन, रूस, अमेरिका से आयात पर ड्यूटी लगाने से चढ़े ये स्टील स्टॉक्स
यूरोपीय संघ द्वारा डंपिग रोधी शुल्क लगाने पर गिरकर फिर उठे टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर

यूरोपीय संघ ने चीन, रूस और अमेरिका से आयात पर ट्रेड ड्यूटी (व्यापार शुल्क) लगाया जिसके बाद घरेलू स्टील कंपनियों के शेयरों ने फिर से मजबूती दिखाई। ब्लूमबर्ग न्यूज द्वारा ये रिपोर्ट प्रकाशित किए जाने के बाद भारतीय स्टील कंपनियों ने फिर तेजी का रुझान दिखाया। यूरोपियन स्टील इंडस्ट्री (European steel industry) द्वारा अनुरोध किए जाने के बाद शुल्क लगाया गया। इंडस्ट्री का ये अनुरोध रहा था कि 2016 में लगाए गए पूर्ववर्ती ड्यूटी को जारी रखा जाए।

यूरोपीय संघ ने तीन क्षेत्रों से आयातित कुछ ग्रेन ओरिएंटेड फ्लैट रोल्ड सिलिकॉन इलेक्ट्रिकल स्टील पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है।

बाजार पर नजर रखने वालों का मानना ​​है कि डंपिंग रोधी शुल्क को फिर से लागू करने से टाटा स्टील (Tata Steel) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) जैसे भारतीय निर्माताओं की यूरोपीय इकाइयों को फायदा होगा, जिनका इस क्षेत्र में काफी कारोबार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें