Tata Motors Tiago EV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारत में अपनी लेटेस्ट और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) लॉन्च कर दी है। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स का घरेलू इलेक्ट्रिक कार मार्केट (Indian Electric Car Market) में पहले से ही दबदबा है। अब पहली हैचबैक इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च होने से कंपनी का वर्चस्व और बढ़ने का अनुमान है।
