Get App

Tesla entry in India: भारत में टेस्ला की एंट्री का Elon Musk कब करेंगे ऐलान? हुआ खुलासा

Tesla entry in India: लंबे समय से इलेक्ट्रिक वीइकल्स बनाने वाली टेस्ला (Tesla) के भारत में आने का इंतजार किया जा रहा है। अब एक सीनियर सरकारी अधिकारी का कहना है कि टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) अगले हफ्ते इससे जुड़ा ऐलान कर सकते हैं। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार अभी छोटा है लेकिन बढ़ रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 10:19 AM
Tesla entry in India: भारत में टेस्ला की एंट्री का Elon Musk कब करेंगे ऐलान? हुआ खुलासा
Tesla entry in India: एलॉन मस्क ने 10 अप्रैल को अपने भारत दौरे का खुलासा किया था। X (पूर्व नाम Twitter) पर उन्होंने लिखा था कि वह भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए काफी उत्सुक हैं। मस्क और मोदी की पिछली मुलाकात जून 2023 में न्यूयॉर्क में हुई थी। (File Photo)

Tesla entry in India: लंबे समय से इलेक्ट्रिक वीइकल्स बनाने वाली टेस्ला (Tesla) के भारत में आने का इंतजार किया जा रहा है। अब एक सीनियर सरकारी अधिकारी का कहना है कि टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) पीएम मोदी से मुलाकात के बाद 22 अप्रैल को इससे जुड़ा ऐलान कर सकते हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि इसमें सिर्फ टेस्ला के भारत में आने से जुड़ा ऐलान हो सकता है, साइट से जुड़ा नहीं। साइट यानी किसी खास जगह से जुड़े ऐलान के लिए बोर्ड के मंजूरी की जरूरत पड़ेगी जो बाद में ही हो सकता है। अभी तो एलॉन मस्क ईवी पॉलिसी का स्वागत कर सकते हैं और कह सकते हैं कि वह जल्द ही भारतीय मार्केट में आएंगे। जानकारी के मुताबिक एलॉन मस्क 21 अप्रैल को भारत आ सकते हैं और अगले दिन पीएम मोदी से उनकी मुलाकात हो सकती है।

Elon Musk ने किया था खुलाना अपने भारत दौरे का

एलॉन मस्क ने 10 अप्रैल को अपने भारत दौरे का खुलासा किया था। X (पूर्व नाम Twitter) पर उन्होंने लिखा था कि वह भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए काफी उत्सुक हैं। मस्क और मोदी की पिछली मुलाकात जून 2023 में न्यूयॉर्क में हुई थी। टेस्ला ने महीनों तक भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) पर आयात कर कम करने की पैरवी की थी। इसके अलावा कंपनी की योजना भारत में एक फैक्ट्री लगाने की है। पिछले महीने भारत ने एक नई ईवी नीति पेश की, जिसमें कुछ मॉडलों पर आयात कर को 100 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया। हालांकि यह फायदा तभी मिलेगा जब ईवी कंपनी कम से कम $50 करोड़ डॉलर का निवेश करती है और एक फैक्ट्री भी यहां सेट अप करती है।

Tesla की क्या है योजना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें