Toyota ने अपनी नई गैस-इलेक्ट्रिक Prius से उठाया पर्दा, पहले से अधिक पावरफुल और स्टाइलिश है ये हाइटेक कार

Toyota New Prius Car: हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस टोयोटा की नई गैस-इलेक्ट्रिक प्रियस हाइब्रिड न केवल पहले से अधिक शक्तिशाली है, बल्कि यह काफी स्टाइलिश भी है

अपडेटेड Nov 16, 2022 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
Toyota New Prius Car: इस हाइटेक कार को तीन पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया गया है

Toyota New Prius Hybrid Car: जापानी ऑटोमेकर टोयोटा (Toyota) ने अपनी पांचवीं जनरेशन की स्टाइलिश कार गैस-इलेक्ट्रिक प्रियस हाइब्रिड (Toyota Prius Hybrid) से पर्दा उठा दिया है। इस हाइटेक कार को तीन पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया गया है। हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस टोयोटा की नई गैस-इलेक्ट्रिक प्रियस हाइब्रिड (new Toyota gas-electric Prius hybrid) न केवल पहले से अधिक शक्तिशाली है, बल्कि यह काफी स्टाइलिश भी है।

ग्लोबल टोयोटा डिजाइन के सीनियर जनरल मैनेजर साइमन हम्फ्रीज (Simon Humphries) ने बुधवार को इस कार का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनी अभी भी उन आलोचकों को गलत साबित रही है जो पूछते रहते हैं कि जापानी ऑटोमेकर तेजी से विद्युतीकरण उद्योग (Electrifying Industry) में हाइब्रिड के साथ कितने समय तक टिके रहेंगे।

कार के फीसर्च और कीमत


कंपनी के अनुसार, यह स्टाइलिश कार प्लग इन हाइब्रिड सेटअप से लैस है, जिसे खासतौर पर पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया गया। इसे शुरुआती स्टेज में पेश किया जाएगा और यह पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 13.6kWh की बैटरी दी गई है।

टोयोटा मोटर कॉर्प के अनुसार, पांचवीं पीढ़ी के प्रियस हाइब्रिड मॉडल (Prius hybrid models) इस सर्दी में पहले जापान और फिर अमेरिका में बिक्री के लिए जाएंगे। कंपनी के अनुसार एक प्लग-इन वर्जन (Plug-in version) अगले साल मार्केट में आएगा। फिलहाल, इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- BYD ATTO 3 इलेक्ट्रिक SUV भारत में 33.99 लाख रुपये में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 521 किमी, जानें सभी डिटेल्स

अन्य फीचर्स की बात करें इसमें दो फुल हाइब्रिड ऑप्शन होंगे, जिन्हें जापान, और नॉर्थ अमेरिका जैसे मार्केट में पेश किया जाएगा। यह कार अपने डिजाइन की वजह से काफी लोकप्रिय है। इनमें 2.0 लीटर का फॉर सिलेंडर इंजन दिया गया है, जबकि दूसरे ऑप्शन में 1.8 लीटर इंजन मौजूद है।

ऑल-न्यू Toyota Prius में कंपनी ने ओवरऑल लेंथ का इस्तेमाल की है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्लोटिंग स्क्रीन दी गई है। साथ ही इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी दिया गया है।

एस एंड पी ग्लोबल मोबिलिटी के प्रमुख ऑटोमोटिव विश्लेषक स्टेफनी ब्रिनले ने कहा कि अपनी संशोधित स्टाइल और दक्षता के साथ प्रियस न केवल अन्य हाइब्रिड मॉडलों के साथ बल्कि पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की नई पीढ़ी के साथ भी बेहतर प्रतिस्पर्धा करेगी। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड की तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और ईंधन-सेल मॉडल जलवायु परिवर्तन के खिलाफ बेहतर समाधान हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।