Get App

टीवीएस ने लॉन्च किया 2022 Apache RTR 4V मोटरसाइकिल, जानिए कीमत और सबकुछ

नई लॉन्च की गई मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स- सिंगल-चैनल ABS और डुअल-चैनल ABS में उपलब्ध कराया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2021 पर 5:40 PM
टीवीएस ने लॉन्च किया 2022 Apache RTR 4V मोटरसाइकिल, जानिए कीमत और सबकुछ
टीवीएस ने लॉन्च किया 2022 Apache RTR 4V मोटरसाइकिल

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने आज एक अपडेटेड 2022 TVS Apache RTR 200 4V मोटरसाइकिल पेश की है। नई लॉन्च की गई मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स- सिंगल-चैनल ABS और डुअल-चैनल ABS में उपलब्ध कराया गया है।

अपाचे टीवीएस की सबसे मशहूर मोटरसाइकिल में से एक है। कंपनी की तरफ से इस मोटरसाइकिल में स्पोर्टी लुक और नई डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे युवा वर्ग को आकर्षित किया जा सके।

मोटरसाइकिल को तीन रंगों- ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू में पेश किया गया है। बाइक में परफॉर्मेंस के लिए वही 197.75cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। इंजन समान फाइव-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें 8,500rpm पर 20.2bhp की अधिकतम शक्ति और 7,500rpm पर 16.8Nm का पीक टॉर्क है।

कंपनी की तरफ से इस मोटरसाइकिल में 3 राइडिंग मोड्स (स्पोर्ट, अर्बन और रेन) का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में ट्रिपल राइडिंग मोड्स वाली पहली और एकमात्र मोटरसाइकिल बनाते हैं। साथ ही प्रीलोड-एडजस्टेबल शोआ फ्रंट सस्पेंशन, टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, शोआ रियर मोनो-शॉक, एडजस्टेबल ब्रेक और कई अन्य शानदार फीचर्स इस मोटरसाइकिल में दिए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें