TVS Motor ने जून में बेची 22% ज्यादा गाड़ियां, जानिए क्या है जेपी मॉर्गन की राय

जून 2022 में कंपनी की 3-wheeler ब्रिक्री सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त के साथ 14,786 यूनिट पर रही है। जो कि जून 2021 में 13,794 यूनिट पर रही थी

अपडेटेड Jul 02, 2022 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
जेपी मॉर्गन का मानना है कि आगे कंपनी के डोमेस्टिक टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

June Auto Sales: TVS Motor ने कल अपने जून 2022 के बिक्री आंकड़े जारी किए है। जिसके मुताबिक जून महीने में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 22 फीसदी की बढ़त के साथ 3.09 लाख यूनिट रही है। वहीं जून 2021 में कंपनी ने 2.52 लाख वाहनों की बिक्री की थी।

जून 2022 में TVS Motor की टू-व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.93 लाख यूनिट रही है जबकि 2021 में कंपनी ने 2.38 लाख टू-व्हीलर की बिक्री की थी। जून 2022 में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री सालाना आधार पर 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 146,075 यूनिट रही थी जो कि जून 2021 में 146,874 यूनिट रही थी।

Market last week : बीते हफ्ते हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, रूपये ने लगाया रिकॉर्ड लो


जून 2022 में TVS Motor की एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़त के साथ 1.14 लाख यूनिट रही है जो कि जून 2021 में 1.06 लाख यूनिट रही थी। जून 2022 में कंपनी की 3-wheeler बिक्री सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़त के साथ 14,786 यूनिट पर रही है। जो कि जून 2021 में 13,794 यूनिट पर रही थी।

बता दें कि हाल में इस स्टॉक में करीब 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली है । मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस के लिए 30 से 35 करोड़ डॉलर जुटाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान को लेकर ब्रोकरेज हाउस ने खुश नजर आ रहे है। जेपी मॉर्गन का मानना है कि आगे कंपनी के डोमेस्टिक टू-व्हीलर वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगली 8 तिमाहियों के अंदर कंपनी के बैटरी से चलने वाले टू-व्हीलर बाजार में आ जाएंगे।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।