Get App

Airtel के 99 रुपये के प्रीपेड प्लान से बेहतर है Jio का 91 रुपये का रीचार्ज, जानें कैसे और फायदे

एयरटेल के 99 रुपये के प्लान की तुलना रिलायंस जियो के 91 रुपये के प्लान से कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2021 पर 5:04 PM
Airtel के 99 रुपये के प्रीपेड प्लान से बेहतर है Jio का 91 रुपये का रीचार्ज, जानें कैसे और फायदे
जानें कैसे Airtel के 99 रुपये के प्लान से बेहतर है Jio का 91 रुपये का प्लान

Airtel, Jio और Vodafone Idea जैसी तीनों बड़ी टेलिकॉम कंपनियों ने हाल में अपने प्रीपेड प्लान्स के रेट बढ़ाए थे, जिसका झटका सभी ग्राहकों को लगा था। हालांकि, अब ग्राहक ऐसे किफायती दाम वाले रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें बेनेफिट्स अधिक से अधिक मिले। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का सबसे सस्ता प्लान 99 रुपये से शुरू है। वहीं, जियो का प्लान 99 रुपये से शुरू है।

Jio और Airtel टेलीकॉम इंडस्ट्री की दो बड़ी कंपनियों ने अपने प्लान्स के रेट्स बढ़ाएं हैं। यहां हम एयरटेल के 99 रुपये के प्लान की तुलना रिलायंस जियो के 91 रुपये के प्लान से कर रहे हैं। यहां कीमत के साथ बेनेफिट्स के बारे में बता रहे हैं कि ये प्लान एक दूसरे से कितने अलग है और किसमें ज्यादा फायदे मिल रहे हैं।

Jio का 91 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो का 91 रुपये के प्रीपेड प्लान - जियोफोन के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 एसएमएस और 28 दिनों के लिए कुल 3 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही यह प्लान अनलिमिटिड फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा से भी लैस है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें