Apple iPhone 13 पड़ेगा 21,000 रुपये सस्ता, जानिए कहां मिल रहा है 58,900 रुपये का ऑफर

विजय सेल्स के 115 से ज्यादा स्टोर्स पर ऐपल डे सेल (Vijay Sales Apple Days sale) और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऐपल डे सेल (Vijay Sales Apple Days sale) शुरू हो गई है

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
विजय सेल्स के स्टोर्स पर आईफोन 13 की शुरुआती कीमत 68,900 रुपये रखी गई है

iPhone 13 sale : आम तौर पर 79,900 रुपये में मिलने वाला आईफोन 13 आपको 58,900 रुपये मिल जाएगा। आपको सस्ते में ऐपल का यह फोन खऱीदने का मौका ऐपल डे (Apple Days) सेल के दौरान मिलने जा रहा है। वहीं आईफोन 13 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 71,900 रुपये रखी गई है।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के कार्ड्स पर 5,000 रुपये के कैशबैक का भी ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा यदि आप अपने मौजूदा स्मार्ट फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं और यदि उसकी न्यूनतम एक्सचेंज वैल्यू 5,000 रुपये है तो आपको विजय सेल्स के स्टोर्स (Vijay Sales stores) पर 3,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। इस प्रकार, कुल 21,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ आईफोन 13 का फाइनल प्राइस 58,900 रुपये होगा। विजय सेल्स पर आईफोन 13 की शुरुआती कीमत 68,900 रुपये है।

21 अप्रैल तक चलेगी यह सेल


विजय सेल्स के 115 से ज्यादा स्टोर्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आज ही ऐपल डे सेल (Vijay Sales Apple Days sale) शुरू हुई है। इसमें ऐपल के कई प्रोडक्टस पर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है, जो 21 अप्रैल तक चलेगी।

SBI Home Loan: एसबीआई होम लोन पर दे रहा है इतना इंटरेस्ट, महिलाओं को मिलेंगे खास फायदे

विजय सेल्स हाल में लॉन्च हुए आईफोन एसई (iPhone SE) थर्ड जेनरेशन, आईपैड एयर (iPad Air) फिफ्थ जेनरेशन के साथ ही ग्रीन और अल्पाइन ग्रीन रंग में लॉन्च हुए iPhone 13 और 13 Pro series पर भी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।

मुफ्त वायरलेस चार्जिंग पैड का भी है ऑफर

विजय सेल्स हर iPhone 13 और 13 Pro की खरीद पर मुफ्त वायरलेस चार्जिंग पैड की भी पेशकश कर रहा है। इसके अलावा आईफोन के साथ-साथ ऐपल वाचेस, Air Pods 2nd और 3rd gen, मैगसेफ चार्जिंग के साथ Air pods Pro, मैकबुक्स (Macbooks), iPads, Home Pod Mini और Apple Care + पर भी कई ऑफर हैं।

Pension: रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए 50,000 रुपये पेंशन? तो इतना पैसा करना होगा निवेश

अपने Apple Days कैंपेन के तहत विजय सेल्स ने ऐपल के सभी प्रोडक्ट्स की कीमों में बदलाव किया है।

क्या है आईफोन की शुरुआती कीमत

आईफोन 13 की शुरुआती कीमत 66,900 रुपये, आईफोन 13 प्रो की 1,12,300 रुपये, आईफोन 13 प्रो मैक्स की 1,22,000 रुपये, आईफोन 11 की 44,900 रुपये, आईफोन 12 की 53,900 रुपये और हाल में लॉन्च हुए iPhone SE 3rd gen की 40,100 रुपये है।

इसके अलावा ऐपल की एडाप्टर्स, केबिल्स, आईफोन केस, एयरटैग्स, एयरटैग लूप्स और कीबोर्ड जैसी एसेसरीज पर भी डिस्काउंट उपलब्ध है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।