Apple iPhone 14 Launch Date Update: क्यूपर्टिनो स्थित टेक की बड़ी कंपनियों में लिस्ट Apple 6 सितंबर को 4 नए iPhone - iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च कर सकती है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार Apple सितंबर में होने वाले इस इवेंट के दौरान Apple Watch Series 8 और 10th Gen iPad को भी लॉन्च कर सकता है।
सितंबर 16 से शुरू हो सकती है सेल
बीजीआर इंडिया के मुताबिक iPhone 14 सीरिज लॉन्च के 10 दिनों बाद 16 सितंबर से भारत और दुनिया भर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने हाल ही में बताया कि Apple एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो iPhone 14 और Watch Series 8 के लॉन्च इवेंट के लिए तैयार कर रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 14 प्रो की कीमत 1,099 डॉलर ($999 से ऊपर) से शुरू होगी और आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत 1,199 डॉलर होगी। बढ़ती लागत के कारण Pro और non-Pro iPhones में अंतर करने के लिए Apple ने iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की कीमत में थोड़ी इजाफा किया है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ब्रांड के iPhone 13 मिनी को मैक्स वर्जन से बदलने की भी उम्मीद है। इससे कीमत में 300 डॉलर की बढ़ोतरी की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाली iPhone 14 सीरीज कई सुधारों के साथ आएगी, जिसमें प्रो मॉडल पर एक नया डिजाइन, एक बेहतर कैमरा और बहुत कुछ नए फीचर शामिल होंगे। आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स के बारे में भी कहा जा रह है कि यह लंबे प्रोफाइल और बेहतर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा।
iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में कैमरा बेहतर इमेज क्वालिटी और क्षमता के साथ आएगा। इसका सेल्फी कैमरा भी हाई एंड रहने वाला है।