Apple iPhone 15 इस साल हो सकता है लॉन्च, जानिये किन खूबियों से लैस हो सकता है ये नया लग्जरी फोन

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एपल इस साल चार नए स्मार्टफोन iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 15 सीरीज के सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं इस फोन के लॉन्च होने से पहले इसे लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। अब इसे लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि नया आईफोन 15 गुलाबी रंग में भी अवेलबल हो सकता है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 8:48 PM
Story continues below Advertisement
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एप्पल इस साल चार नए स्मार्टफोन iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च कर सकता है

एपल आईफोन (Apple iPhone) के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल जल्द ही यह लग्जरी और दिग्गज मोबाइल ब्रैंड अपने अगली सीरीज के फोन को लॉन्च कर सकता है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एपल इस साल चार नए स्मार्टफोन iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 15 सीरीज के सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं इस फोन के लॉन्च होने से पहले इसे लेकर कई तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। अब इसे लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि नया आईफोन 15 गुलाबी रंग में भी अवेलबल हो सकता है। आइये जानते हैं इस फोन की बाकी खसियतों के बारे में।

Apple लॉन्च करने वाला है iPhone 15

इस बारे में जानकारी शेयर करने वाले लीकर श्रिम्पएप्पलप्रो के मुताबिक आगामी iPhone 15 के हरे, हल्के पीले और गुलाबी रंगों में आने की अफवाह है। AppleInsider ने इस खबर के बारे में सूचना दी है और यह भी बताया है कि लीक करने वाले ने फॉक्सकॉन सेफ्टी बैज के साथ एक इमेज को पोस्ट किया है जो कि यह दिखाता है कि सोर्स एपल के असेंबली पार्टनर से भी जुड़ा हुआ है। इससे पहले अफवाह थी कि iPhone 15 Pro स्मार्टफोन ग्रे टोन के साथ गहरे नीले रंग में उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि नीला रंग नई टाइटेनियम मेटल के साथ आएगा और इसमें स्टेनलेस स्टील के बजाय ब्रश फिनिश होगी जैसा कि Apple के पहले फोन में होता था।

Xiaomi New Strategy: भारत से निर्यात होंगे शाओमी के फोन, पहले इस देश में भेजने की है योजना


हरे रंग में भी पेश किया जा सकता है फोन

इसके अलावा ऐसी भी उम्मीद की जा रही है कि नये आईफोन 15 गहरे लाल रंग और आईफोन 15 प्लस को हरे रंग में भी पेश किया जा सकता है। 9to5Mac की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक Weibo यूजर ने भी आने वाले iPhone 15 Pro के बारे में जानकारी साझा की है, जिसमें कहा गया है कि यह "क्रिमसन" नाम के एक नए रंग में अवेलबल होगा। रिपोर्ट में नए हरे, हल्के नीले और लाल रंगों में वेनिला आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस के सेल्फ मेड रेंडर भी शामिल हैं। एक दूसरी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि iPhone 15 में 18 प्रतिशत बड़ी बैटरी, iPhone 15 Plus और iPhone 15 Pro में 14 प्रतिशत बड़ी बैटरी और iPhone 15 Pro Max में 12 प्रतिशत बड़ी बैटरी होगी।

टाइटेनियम फ्रेम से लैस हो सकता है फोन

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि iPhone Pro मॉडल में टाइटेनियम फ्रेम होगा। iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल के मौजूदा A16 बायोनिक चिप से ऑपरेट होने की उम्मीद है, जबकि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में ज्यादा हाइटेक A17 बायोनिक SoC का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, इस साल के iPhone मॉडल में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को शामिल करने के साथ-साथ बेहतर फोटोग्राफी के लिए 48MP कैमरा यूनिट लाने की भी उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।