Get App

Apple iPhone 15 की शुरू हुई प्री-बुकिंग, जानें भारत में क्या होगी इस लग्जरी मोबाइल की कीमत

भारत में नए Apple iPhones की कीमतों का खुलासा इस हफ्ते की शुरुआत में किया गया था। भारत में नई सीरीज का एंट्री-मॉडल, iPhone 15, 79,900 रुपये की प्राइस पर अवेलबल होगा। iPhone 15 Pro मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होती है। नई iPhone 15 सीरीज का सबसे महंगा मॉडल iPhone 15 Pro Max 1 TB है जिसकी कीमत 1,99,900 रुपये है। भारत में iPhone 15 के 128 GB मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 15, 2023 पर 11:37 PM
Apple iPhone 15 की शुरू हुई प्री-बुकिंग, जानें भारत में क्या होगी इस लग्जरी मोबाइल की कीमत
Apple iPhone 15, iPhone 15 Pro की प्री-बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। नए आईफोन को ग्लोबल लॉन्च के साथ भारतीय कस्टमर्स के लिए भी अवेलबल कराया है

एपल आईफोन (Apple iPhone) के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Apple iPhone 15, iPhone 15 Pro की प्री-बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। नए आईफोन को ग्लोबल लॉन्च के साथ भारतीय कस्टमर्स के लिए भी अवेलबल कराया है। एपल के सभी चार मॉडल्स iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए प्री-बुकिंग शुक्रवार की शाम 5.30 बजे से शुरू हो गई है। एपल के नए डिवाइस 22 सितंबर से अवेलबल हो जाएंगे।

भारत में क्या है Apple iPhone 15 की कीमतें

भारत में नए Apple iPhones की कीमतों का खुलासा इस हफ्ते की शुरुआत में किया गया था। भारत में नई सीरीज का एंट्री-मॉडल, iPhone 15, 79,900 रुपये की प्राइस पर अवेलबल होगा। iPhone 15 Pro मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होती है। नई iPhone 15 सीरीज का सबसे महंगा मॉडल iPhone 15 Pro Max 1 TB है जिसकी कीमत 1,99,900 रुपये है। भारत में iPhone 15 के 128 GB मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है। वहीं iPhone 15 के 256 GB वाले मॉडल की कीमत 89,900 रुपये है। वहीं iPhone 15 के 512 GB की कीमत 1,09,900 रुपये है।

एयरटेल के 3 सुपरहिट प्लान, रोजाना मिलता है 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

भारत में Apple iPhone 15+ की कीमत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें