क्या आपके iPhone14 Pro और Pro Max की स्क्रीन पर दिख रही हैं लाइन, घबराएं नहीं Apple ने बताया समाधान

iPhone14 Pro और iPhone14 Pro Max के बहुत सारे यूजर्स ने अपने फोन की स्क्रीन में इस तरह की ग्रीन लाइन दिखने की जानकारी दी थी। 14 Pro Max यूजर्स के फोन में ये समस्या काफी ज्यादा थी। कई यूजर्स का कहना है कि ये समस्य फोन में iOS 16.2 अपडेट के बाद सामने आई

अपडेटेड Dec 26, 2022 पर 7:35 PM
Story continues below Advertisement
क्या आपके iPhone14 Pro और Pro Max की स्क्रीन पर दिख रही हैं लाइन

एप्पल (Apple) ने हाल ही में अपने नए iPhone14 Pro और iPhone14 Pro Max में मिले एक बग की जानकारी दी है। इस बग में फोन की स्क्रीन पर एक साथ कई ग्रीन लाइन दिखने लगती है। कपरटिनो बेस्ड कंपनी ने इस बग को ठीक करने को कहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमें इस बग के बारे में पता चला है और कंपनी एक अपडेट के जरिए इस बग को जल्द से जल्द ठीक करेगी।"

9to5Mac की एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone14 Pro और iPhone14 Pro Max के बहुत सारे यूजर्स ने अपने फोन की स्क्रीन में इस तरह की ग्रीन लाइन दिखने की जानकारी दी थी। 14 Pro Max यूजर्स के फोन में ये समस्या काफी ज्यादा थी।

कई यूजर्स का कहना है कि ये समस्य फोन में iOS 16.2 अपडेट के बाद सामने आई, लेकिन वहीं कई यूजर्स का दावा है कि iOS 16 में भी ये दिक्कत सामने आई थी।


एक Reddit यूजर ने कहा कि उसने अपने iPhone 14 Pro Max को एप्पल के केयर सेंटर पर दिखाया था। वहां के टेक्नीशियन ने कहा कि ये हार्डवेयर प्रॉब्लम नहीं है।

जियो लेकर आया तगड़ा प्लान, सिर्फ 8 रुपये में मिलेगी 252 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल और SMS के फायदे

एक बात ये भी है कि हर यूजर के फोन पर हरे रंग की ही लाइन नहीं दिख रही हैं, बल्कि कई यूजर्स के फोन में लाइन का कलर और नंबर अभी अलग-अलग है। कई यूजर्स ने सफेद रंग की होरिजेंटल लाइन की शिकायत की, तो कई ने हरे और पीले रंग की लाइन दिखने की बात कही।

इसी के चलते Apple's Support टीम ने यूजर्स से ट्विटर पर कहा कि जिनके फोन में भी ये समस्या आ रही है, वे DM करें और कंपनी को अपने iOS वर्जन के नंबर और क्या समस्या आ रही है, वो भी बताएं।

Apple वर्तमान में iOS 16.3 का टेस्ट कर रहा है। ऐसी संभावना है कि कंपनी जनवरी 2023 में इस नए अपडेट को लॉन्च कर सकती है।

इस समस्या को देखते हुए कंपनी iPhone 14 Pro सीरीज के स्मार्टफोन पर होरिजेंटल लाइन की समस्या को ठीक करने के लिए एक इंक्रीमेंटल सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।