गर्मी की शुरुआत होते ही ज्यादातर लोग घरों में कूलर और एसी (Air conditioner-AC) का इस्तेमाल करते हैं। एसी का इस्तेमाल करने से कमरा और घर तो ठंडा हो जाता है लेकिन बिजली का बिल गर्मी बढ़ाने लगता है। एसी का इस्तेमाल करने से बिजली का बढ़ने लगता है। अगले 2 से तीन महीने बिजली का बिल एसी चलने की वजह से परेशान कर सकता है। यहां आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल करने से बिजली का बिल 30% तक कम हो जाएगा।
लोग बिजली की खपत कम करने के लिए इन्वर्टर एसी या स्टार रेटिंग एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें बिजली की खपत कम होती है। लेकिन, इसके बावजूद एसी चलाने पर बिजली का बिल ज्यादा आता है। अगर आप भी अपने बिजली के बिल से परेशान हैं, तो यहां आपको पांच टिप्स बता रहे हैं जिनके जरिये आप अपने घर के बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
एसी के लिए सही टेम्परेचर का चुनाव करें। ज्यादातर लोगों को लगता है कि 16 डिग्री पर एसी चलाने पर एसी ज्यादा ठंडा करेगा लेकिन ऐसा नहीं है। इससे सिर्फ आपके घर का बिजली का बिल बढ़ेगा। BEE यानी ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के मुताबिक एसी को 24 डिग्री पर चलाने पर कमरा भी ठंडा होगा और बिजली का बिल भी कम आएगा।
जब आप अपने एसी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो एसी का बटन बंद रखे। उसका पॉवर ऑफ रखने से एसी का बिल कम आएगा।
एसी की सर्विस गर्मियों की शुरुआत यानी जब पहली बार एसी गर्मी के मौसम में चलाना शुरू करते हैं तो पहले उसकी सर्विस जरूर कराएं। बिना सर्विस कराए एसी न चलाएं। हर दूसरे महीने में इसकी सर्विस कराते रहें। साथ ही एसी की जाली हर 10 से 15 दिन में साफ करते रहें। इससे बिजली का बिल कम आएगा।
अब ज्यादातर एसी टाइमर वाले ऑप्शन के आते हैं। एसी का एक टाइम सेट कर दें जिससे एक समय के बाद रात में एसी अपने आप बंद हो जाएगा। सुबह के समय 4 से 5 बजे के बाद एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। कमरा काफी ठंडा होता है। इसके लिए आप एसी में टाइमर सेट कर सकते हैं। इससे आपका बिजली का बिल भी कम हो जाएगा।
जब घर में एसी चल रहा हो तो आप अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद रखें। ताकि, कम समय में कमरा ठंडा हो जाए और देर तक ठंडा रह सके। इससे आपके बिजली के बिल पर भी फर्क पड़ेगा।