अब बिना पासवर्ड लॉगइन करें अपने Google अकाउंट, Android हो या iOS सभी डिवाइस यूजर्स उठाएं इस फीचर का लाभ

PassKey पासवर्ड और टेक्स्टेड कन्फर्मेशन कोड के लिए एक सुरक्षित ऑप्शन है। यूजर डायरेक्ट पासकी को नहीं देख पाएंगे। इसे ऐसे समझिए कि अगर आपको Gmail की ऑनलाइन सर्विस लॉगइन करनी है, तो आपको फिर पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं है। इसके बजाए Gmail डायरेक्ट आपके डिवाइस, जैसे मोबाइल फोन या कंप्यूटर से कम्यूनिकेट कर के पासकी जनरेट करेगा

अपडेटेड May 05, 2023 पर 7:36 PM
Story continues below Advertisement
अब बिना पासवर्ड लॉगइन करें अपने Google अकाउंट

अगर आपको भी अपने अलग-अलग डिजिटल अकाउंट के पासवर्ड याद रखने में काफी मुश्किल होती या फिर आपको पासवर्ड वाले इस पूरे सिस्टम से नफरत है, तो Google ने इसे और आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। टेक दिग्गज कंपनी ने अपनी सर्विस में लॉगइन के लिए पासवर्ड की जगह अब 'पासकी' शुरू करने का फैसला किया है, जो 'ज्यादा सरल और सुरक्षित तरीका' है।

क्या होती है 'Passkey'?

पासकी पासवर्ड और टेक्स्टेड कन्फर्मेशन कोड के लिए एक सुरक्षित ऑप्शन है। यूजर डायरेक्ट पासकी को नहीं देख पाएंगे। इसे ऐसे समझिए कि अगर आपको Gmail की ऑनलाइन सर्विस लॉगइन करनी है, तो आपको फिर पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं है। इसके बजाए Gmail डायरेक्ट आपके डिवाइस, जैसे मोबाइल फोन या कंप्यूटर से कम्यूनिकेट कर के पासकी जनरेट करेगा।


आपको बस करना इतना होगा कि केवल एक PIN अनलॉक कोड, बायोमेट्रिक्स जैसे कि आपके फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन या कोई फिजिकल सिक्योरिटी डोंगल का इस्तेमाल करके डिवाइस पर अपनी पहचान साबित करनी होगी।

Google ने अपनी Passkey को अलग-अलग तरह के डिवाइस के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया है, ताकि आप उन्हें iPhone, Mac और Windows कंप्यूटर के साथ-साथ Google के अपने Android फोन पर भी इस्तेमाल कर सकें।

PassKeys क्यों है जरूरी?

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है, आज कल बड़े स्तर पर होने वालीं ऑनलाइन धोखाधड़ी और हैंकिंग की घटनाएं। ऐसे में पासवर्ड को क्रैक करना या चुराना अब आसान हो चला है। कई बार ज्यादा मुश्किल पासवर्ड से यूजर की ही आफत आ जाती है।

बहुत से लोग ऐसा पासवर्ड चुनते हैं, जो आसान हो और आसानी से याद रखा जा सके, लेकिन इस तरह के पासवर्ड को हैक करना आसान होता है। सालों से, हैक किए गए पासवर्ड कैश के विश्लेषण में पाया गया कि इस्तेमाल में आने वाला सबसे आम पासवर्ड "Password123" था। पासवर्ड मैनेजर नॉर्डपास की एक और हालिया स्टडी में पाया गया कि ये अब सबसे आम पासवर्ड सिर्फ "Password" है।

सिक्योरिटी ब्रीच में अक्सर पासवर्ड क्रैक कर लिए जाते हैं। आमतौर पर स्ट्रांग पासवर्ड ज्यादा सुरक्षित होते हैं, लेकिन केवल तभी जब आप यूनिक, जटि पासवर्ड चुनते हैं। कई अपना पासवर्ड स्ट्रांग बनाने के लिए कुछ स्पेशल कैरेक्टर, जैसे 'erVex411$%' कुछ इस्तेमाल तो कर लेते हैं, लेकिन इसे याद रखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

सीधे शब्दों में कहा जाए, तो पासवर्ड सिस्टम अब उतना सुरिक्षत नहीं रह गया है। इसके बजाए सॉफ्टवेयर-बेस्ड पासवर्ड मैनेजर, जो आपके लिए स्ट्रांग पासवर्ड बना कर सेव कर सकते हैं, वो काफी वैल्यूएबल टूल हैं, जो सुरक्षा में सुधार कर सकते हैं। लेकिन पासवर्ड मैनेजर के पास भी एक मास्टर पासवर्ड होता है, जिसे आपको सुरक्षित रखने की जरूरत होती है, और ये आपको वापस उसी दलदल में धकेल देता है, जिससे आप निकलने की कोशिश करते हैं।

इस तरही की सभी समस्याओं को दूर करने के अलावा, पासकी पासवर्ड से एक कदम आगे है। अलग-अलग वेबसाइट के लिए अलग-अलग पासकी होती है, इसलिए स्कैमर साइटें किसी डेटिंग साइट से पासकी चोरी नहीं कर सकती हैं।

पासकी फीचर कैसे इस्तेमाल करें?

इसके लिए पहले आपको Google अकाउंट को एक्टिव करना होगा। किसी भी विश्वसनीय फोन या कंप्यूटर पर, ब्राउजर खोलें और अपने Google अकाउंट में साइन इन करें। फिर पेज g.co/passkeys पर जाएं और “start using passkeys” के ऑप्शन पर क्लिक करें। वोइला! पासकी सुविधा अब उस अकाउंट के लिए एक्टिव हो गई है।

अगर आप किसी Apple डिवाइस पर हैं, तो आपको सबसे पहले कीचेन ऐप सेट करने के लिए कहा जाएगा, अगर आप पहले से इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ये आपका पासवर्ड और पासकी स्टोर करता है।

इसके बाद actual passkeys क्रिएट करें, जो आपके ट्रस्टेड डिवाइस को कनेक्ट करेगा। अगर आप एक Android फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें पहले से ही आपका Google अकाउंट लॉग इन है, तो आपका ऑटोमेटिक पासकी ले लेगा, लेकिन आपको अभी भी इस फंक्शन को पहले एक्टिव करना होगा।

OnePlus इस साल लॉन्च करेगा अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें क्या हो सकते हैं इसके फीचर

Google अकाउंट पेज पर, "Create PassKey" बटन देखें। इसे दबाने से एक विंडो खुलेगी और आप अपने वर्तमान डिवाइस या किसी दूसरे डिवाइस पर पासकी बना पाएंगे। अगर आपके अकाउंट पर पासकी पहले से ही मौजूद है, तो सिस्टम आपको बता देगा।

अगर आप एक ऐसे PC पर हैं, जो पासकी नहीं बना सकता है, तो ये एक QR कोड खोलेगा, जिसे आप आईफोन और एंड्रॉइड डिवाइस पर कैमरों से स्कैन कर सकते हैं। "सेट अप पासकी" मैसेज दिखाई देने तक आप उसे स्कैन कीजिए। ऑप्शन आने पर आप उसे टैप करें और आप पासकी क्रिएट करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।