OnePlus इस साल लॉन्च करेगा अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें क्या हो सकते हैं इसके फीचर

वनप्लस (OnePlus) से पहले सैमसंग (Samsung) ओप्पो (Oppo), और मोटोरोला (Motorola) भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं। हालांकि भले ही वनप्लस अपना पहला फोल्डेबर फोन मार्केट में लेकर आ रहा है पर ऐसा माना जा रहा है कि यह बाकी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगा। कंपनी ने कहा है कि वह इस साल के अंत तक अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर देगी। कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस बात का खुलासा किया

अपडेटेड May 05, 2023 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
OnePlus ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है

दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस साल के अंत तक अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर देगी। कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस बात का खुलासा किया कि वह इस साल की तीसरी तिमाही में अपने इस फोन को लॉन्च कर देगी। हालांकि फिलहाल इस लॉन्चिंग की कोई भी ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है।

ये कंपनियां पहले ही लॉन्च कर चुकी हैं फोल्डेबर स्मार्टफोन

वनप्लस (OnePlus) से पहले सैमसंग (Samsung) ओप्पो (Oppo), और मोटोरोला (Motorola) भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं। हालांकि भले ही वनप्लस अपना पहला फोल्डेबर फोन मार्केट में लेकर आ रहा है पर ऐसा माना जा रहा है कि यह बाकी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगा।


अगस्त में ही लॉन्च हो सकता है ये मोबाइल

टिपस्टर मैक्स जंबोर (@MaxJmb) ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि वनप्लस का यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन अगस्त 2023 में ही लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस ने इस साल की शुरुआत में क्लाउड 11 इवेंट में अपने अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस की झलक भी पेश की थी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है।

NBFCs के लिए कॉम्पिटीशन बढ़ा सकती है Google की डिजिटल लोन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई, जानें पूरा मामला

क्या हो सकते हैं इस फोन के फीचर्स

वहीं इंटरनेट पर चल रहे कई लीक्स और रिपोर्ट्स में वनप्लस के आगामी फोल्डेबल फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन का सुझाव दिया गया है। एक रिपोर्ट ने संकेत दिया है कि डिवाइस में 2K डिस्प्ले हो सकता है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 के डिस्प्ले के बराबर है। जबकि इस साल पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस ने अपने आगामी फोल्डेबल फोन के लिए "वनप्लस वी फोल्ड" और "वनप्लस वी फ्लिप" नामों को ट्रेडमार्क किया था। इससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि कंपनी दो मॉडल जारी कर सकती है। इनमें से एक हॉरिजेंटल फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आएगा। जबकि दूसरा क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।