तेजी से बढ़ते ऑनलाइन जमाने में अभी कुछ काम ऐसे हैं जो हमें ऑफलाइन तरीके से करने पड़ते हैं। इन्हीं कुछ कामों में से एक काम है किसी भी डॉक्युमेंट्स का प्रिंट निकालना। अभी तक हमको किसी भी डॉक्युमेंट का प्रिट आउट लेने के लिए कम्प्यूटर या फिर वायर्ड यानी तार वाले सिस्टम की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब आप केवल अपने मोबाइल के जरिए ही किसी भी डॉक्युमेंट का प्रिंट आउट निकाल सकेंगे। जी हां अब आप बिलकुल ही वायरलेस तरीके से सीधे अपने मोबाइल से ही कोई भी प्रिंट आउट निकाल सकेंगे। हालांकि इसके लिए आपको एक खास ऐप भी डाउनलोड करना होगा। आइये जानते हैं कि यह सर्विस आखिर कैसे काम करेगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ऐप
अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने प्रिंटर ब्रांड के हिसाब से एक कंपैनियन ऐप को इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद प्रिंट निकालने के लिए आपको अपने मोबाइल के सेटिंग में जाकर फिर कनेक्टेट डिवाइस के ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको कनेक्शन प्रिफरेंस में जाकर फिर प्रिटिंग के ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको ऐड सर्विस के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन हो जाएगा। इसके बाद आपको प्रिंटर के ब्रांड वाला ऐप डाउनलोड करना होगा।
ऐसे निकाल पाएंगे प्रिंट आउट
इसके बाद आपको अपने उस डॉक्युमेंट को खोजना होगा जिसे कि आप सपोर्टेड ऐप के जरिए प्रिंट कराना चाहत हैं। आपको अपने मोबाइल को टॉप राइट कॉर्नर मों फाइल को सेलेक्ट करने का ऑप्शन दिख जाएगा। जहां से आप फाइल को प्रिंट कर पाएंगे। इसके बाद आपको प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको पेज के सबसे ऊपर प्रिंटर दिखाई देगा। अगर आपको नहीं दिख रहा है तो फिर आपको printer> All printers> Add printer पर जाना होगा। इसके बाद आपक अपने प्रिंटर के प्रिंट सर्विस को सेलेक्ट करके प्रिंट बटन को प्रेस करना होगा। इसके अलावा आप अपने एंड्रॉइड डिवाइस के जरिए इंटरनेट से किसी भी फाइल को प्रिंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्रोम ओपन करना होगा। फिर आपको उस वेबपेज को ओपन करना होगा जिसे कि प्रिंट करना है। फिर आपको राइट मेन्यू पर जाकर शेयर और प्रिंट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपना प्रिंटर सेलेक्ट करके प्रिंट दबाना होगा।