Get App

Paytm के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रमाण पत्र कर सकते हैं डाउनलोड, जानिए कैसे करें

यूजर्स वैक्सीनेशन सार्टिफिकेट हासिल करने के लिए पासपोर्ट डिटेल को भी अपडेट कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2021 पर 12:48 PM
Paytm के जरिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रमाण पत्र कर सकते हैं डाउनलोड, जानिए कैसे करें
पेटीएम ने दी यह सुविधा

One97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (Communications Limited) के मालिकाना हक वाली कंपनी Paytm ने आज अपने मिनी ऐप स्टोर पर कोविड-19 वैक्सीन फाइंडर के जरिए Paytm ऐप पर इंटरनेशनल यात्रा प्रमाण पत्र लॉन्च करने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही यूजर्स WHO-DDCC: VS वैक्सीनेशन सार्टिफिकेट हासिल करने के लिए अपने पासपोर्ट डिटेल को भी अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि मौजूदा समय में जिन लोगों ने Covaxin और Covishield की वाक्सीन लगवाई है, इन दोनों वैक्सीन के प्रमाण पत्र दुनिया भर के कई देशों में मान्य हैं। हालांकि यात्रियों को अपनी यात्रा के अंतिम रूप देने से पहले कोरोना गाइडलाइंस के तहत जांच कराने की सलाह दी जाती है।

बता दें कि पेटीएम ने इस साल वैक्सीन का स्लॉट बुक करने के लिए एक नया फीचर COVID-19 Vaccine Slot Finder लॉन्च किया था। इसमें 18 साल से ऊपर के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अपना स्लाट बुक कर सकते हैं। इसमें पिन कोड जिला का ऑप्शन सेलेक्ट करके स्लाट बुक करने की सुविधा मिलती है। इसमें देश की 11 भाषाओं में सुविधा मुहैया कराई जाती है। इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज से जुड़ी तमाम जानकारी मिल जाती है। इस टूल के जरिए यूजर्स को उनके एरिया में नए स्लॉट उपलब्ध होने पर अलर्ट भी मिलता रहता है। इसके साथ ही नए स्लॉट ओपन होने पर Paytm Chat के जरिए रियल-टाइम उपलब्धता और अलर्ट भी यूजर्स को मिलते हैं।

जेएम फाइनेंशियल ने पेटीएम को दी sell रेटिंग, लक्ष्य घटाकर 1240 रुपये किया

अब तक भारत के 1,400 शहरों के Paytm कोविड-19 वैक्सीन फाइंडर टूल के जरिए 32 लाख यूजर्स अपना स्लाट बुक कर चुके हैं। इसके जरिए 14 लाख से अधिक प्रमाण पत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं। इस टूल के जरिए 18-45 साल की उम्र के 85 फीसदी लोगों ने वैक्सीन स्लाट बुक किया है और 40 फीसदी से अधिक लोगों ने शाम 4 बजे के लिए अपने वैक्सीनेशन का समय बुक किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें