Realme की मोस्ट अवेटेड फोन Realme 14 Pro 5G सीरीज के भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। इस फोन को 16 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो मॉडल Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G आ सकते हैं। कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स भी शेयर किए हैं, जिसमें दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी और नया चिपसेट शामिल है। हालांकि, फोन की बाकी जानकारी कंपनी ने अभी तक नहीं बताई है।
लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इस सीरीज के फोन को खरीद सकते हैं।
कौन-कौन से कलर में आएगा फोन
Realme 14 Pro 5G सीरीज 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज के फोन को चार कलर वेरिएंट में लाया जाएगा, जो पर्ल व्हाइट, साबर ग्रे, बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं इस सीरीज की खास बात यह है कि बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक कलर ऑप्शन केवल भारत के लिए पेश किया जाएगा। अगर आप नए और स्टाइलिश कलर ऑप्शन के साथ स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Realme 14 Pro 5G सीरीज का फोन 7.55mm स्लिम डिजाइन और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देगा। इसमें बेजल्स बेहद पतले होंगे और कई एडवांस्ड फीचर्स दिए जाएंगे। यह फोन दुनिया का पहला कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग डिजाइन और ट्रिपल फ्लैशलाइट के साथ आएगा, जो इसे और भी खास बनाता है। लॉन्च होने के बाद आप यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध होगा, जहां से आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
Realme 14 Pro 5G सीरीज में 3840Hz PWM डिमिंग और 1.5K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इसके बैक कैमरे में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा, जिससे यह फोन 120x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट कर पाएगा। 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस सीरीज का कैमरा सेगमेंट का सबसे बेहतरीन होगा, और उसने DSLR से ली गई कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इस स्मार्टफोन में IP66, IP68, और IP69 रेटिंग मिलेगी, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखेगी।
बैटरी की बात करें तो, Realme 14 Pro सीरीज में एक मॉडल में 6000mAh की बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट होगा। यह सीरीज मिड-रेंज और हायर-मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च होगी।