वीवो ने उसकी Y सीरीज में एक नए 5G स्मार्टफोन Vivo Y55s 5G को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी नया 5G स्मार्टफोन है जिसे (Vivo Smartphone) बजट रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि इस स्मार्टफोन के लिए एक लिस्टिंग अब कंपनी की वेबसाइट पर लाइव है, लेकिन यह कब तक बिक्री के लिए जाएगा, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Vivo Y55s 5G स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत CNY 1,699 यानि करीब 20,200 रुपये है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसमें ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर शामिल है।
Vivo Y55s 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर की ताकत है। यह डिवाइस 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आती है और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है। 6,000mAh की बैटरी फोन में दी गई है, जिसे USB टाइप-सी पोर्ट और 18W चार्जर से फुल किया जा सकता है।
Vivo Y55s 5G में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का है, जबकि 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें यूजर्स को 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. वहीं स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है. साथ ही यूएसबी टाइप सी पोर्ट सपेार्ट दिया गया है।
चीन में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। बैटरी 6000mAh की है। VivoY55s डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी के Origin OS skin की लेयर है।