Google Down: दुनियाभर में गूगल सर्च इंजन हुआ डाउन, इंटरनेट की थमी रफ्तार, यूजर्स कर रहे हैं शिकायत

Google Down: सर्च इंजन Google यूज करने में बहुत से लोगों को दुनियाभर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई यूजर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
गूगल पर जब यूजर्स यूज़र्स कुछ सर्च कर रहे हैं तो उन्हें Error 500 का मैसेज मिल रहा है।

Google Down: सर्च इंजन Google कई लोगों के लिए काम नहीं कर रहा था। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक दुनियाभर के हजारों यूजर्स गूगल डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। अल्फाबेट इंक का गूगल दुनिया भर में हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गया है। गूगल पर जब यूजर्स यूज़र्स कुछ सर्च कर रहे हैं तो उन्हें Error 500 का मैसेज मिल रहा है। वेबसाइट पर 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इस दिक्कत को रिपोर्ट किया है। ट्विटर पर #googledown ट्रेंड भी करने लगा है।

भारतीय समय के मुताबिक, आज सुबह करीब 7 बजे यह 10 मिनट के लिए डाउन हुआ था। हालांकि कंपनी ने तत्काल इस दिशा में कदम उठाया। जिसके चलते Google की सर्विसेज ने फिर से काम करना शुरू कर दिया। फिलहाल अब तक डाउन होने का कारण नहीं पता चल सका है।

इन जगहों पर सबसे ज्यादा दिक्कत


यूके, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में यूजर्स को गूगल डाउन की दिक्कत का सामना करना पड़ा है। डाउनडिटेक्टर पर आ रही शिकायतों में अब कमी आई है। गूगल डाउन होने पर कंपनी की ओर से कोई जानकारी ब्यान अभी तक नहीं आया है। इस बीच कई यूजर ट्विटर पर सर्च इंजन के डाउन होने पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ट्विटर पर गूगल सर्च इंजन की स्क्रीन शॉट तक शेयर कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेयान बेकर नाम के एक यूजर ने कहा, 'पहली बार गूगल सर्च इंजन को डाउन होते देख रहा हूं। यह इतना रेयर है कि सबसे पहले मैं ट्विटर पर आया ताकि समझ पाउं की क्य हो रहा है।

Donald Trump के घर पर FBI का छापा, आखिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के पास छिपे हैं कौन से राज?

पहले भी हुई हैं दिक्कतें

यह कोई पहला मौका नहीं है, जब गूगल की सर्विस ठप हुई है। कुछ समय पहले भी यूजर्स को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा था। उस दौरान UK में गर्मी की वजह से यह दिक्कत हुई थी। 40.3C के ऊपर पारा पहुंचने की वजह से गूगल और Oracle की सर्विसेस प्रभावित हुई थी। इसकी मुख्य वजह कूलिंग मशीनों का काम नहीं करना था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।