आजकल स्मार्टफोन का उपयोग जीवन का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन कई यूजर्स को एक बड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है—बैटरी जल्दी खत्म होना। खासतौर पर एंड्रॉयड डिवाइसेज में ये समस्या काफी अधिक देखने को मिली है, जिससे फोन का इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। इस समस्या की वजह पता लगाने के लिए गूगल ने गहराई से जांच की, जिसमें पता चला कि Instagram ऐप ही बैटरी की तेजी से खपत का मुख्य कारण बन रहा है। यूजर्स ने कई बार शिकायत की थी कि जब वे Instagram का इस्तेमाल करते हैं या ये ऐप बैकग्राउंड में रन कर रहा होता है, तब उनकी डिवाइस की बैटरी असामान्य रूप से जल्दी खत्म हो जाती है।
इस मुद्दे को ‘wakelock issue’ कहा गया है, जिसमें ऐप बिना जरूरत CPU रिसोर्सेज का ज्यादा उपयोग करता है। गूगल और Meta दोनों ने इस समस्या को स्वीकार कर सुधार के लिए कदम उठाने की बात कही है।
Instagram ऐप और बैटरी का कनेक्शन
गूगल के एंड्रॉयड डेवलपर फोरम में बताया गया कि Instagram ऐप बैकग्राउंड में ज्यादा रिसोर्सेज का उपयोग कर रहा था। इसके कारण CPU पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो जाती है। इस समस्या को 'wakelock issue' के नाम से जाना गया। कई यूजर्स ने इस परेशानी को Reddit, Twitter जैसे प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया था।
Meta का समाधान और यूजर्स के लिए सुझाव
Meta ने इस समस्या को मानते हुए कहा है कि जल्द ही आने वाले अपडेट्स में इसे ठीक कर दिया जाएगा। कंपनी ने यूजर्स से अनुरोध किया है कि वे Instagram का नए वर्जन इस्तेमाल करें और जब जरूरत न हो तो इसे बैकग्राउंड से हटा दें, ताकि बैटरी बचाई जा सके। इस तरह आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को बेहतर बना सकते हैं।