ऑनलाइन ब्रोकर प्लेटफॉर्म Groww मंगलवार को अचानक से बंद हो गया है। स्टॉक मार्केट खुलने के बाद तकनीकी दिक्कत आने से Groww ऐप अचानक से बंद हो गया है। यूजर्स को लॉगिन करने में समस्या आई है। जिसके बाद यूजर्स में इसे लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है। इधर ग्रो ऐप के बारे में अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कई यूजर्स का कहना है कि सुबह से ही ग्रो ऐप नहीं खुल रहा है। ओपन पोजिशन एक्सपायर होने वाला है। इसके नुकसान की भरपाई कौन करेगा। ऑर्डर मॉडिफिकेशन फेल हो रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कृपया मदद कीजिए।
