एक समय था जब इंटरनेट पर कुछ भी ढूंढना मुश्किल था और सर्च इंजन का इस्तेमाल काफी मुशकिल होता था। लेकिन फिर गूगल आया, जिसने इंटरनेट सर्फिंग को आसान बना दिया। आज हम जब भी कुछ सर्च करते हैं, गूगल सबसे पहले याद आता है। गूगल ने इंटरनेट पर जानकारी ढूंढने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब हम किसी भी सवाल का जवाब, किसी भी जानकारी को बिना किसी परेशानी के गूगल पर ढूंढ सकते हैं। गूगल न सिर्फ एक सर्च इंजन है, बल्कि इसके और भी कई टूल्स जैसे Gmail, Google Maps और YouTube हमारे डिजिटल जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
