Get App

IMD Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 500 फ्लाइट्स प्रभावित, आज ऐसा रहेगा वेदर

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वेदर में अचानक आए इस बदलाव से हवाई उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा। 500 से अधिक फ्लाइट्स लेट हुईं। जबकि 15 विमानों का रास्ता बदला गया। खराब मौसम की वजह से छह उड़ानों को "गो-अराउंड" (दोबारा चक्कर लगाना) करना पड़ा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 14, 2026 पर 9:17 AM
IMD Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 500 फ्लाइट्स प्रभावित, आज ऐसा रहेगा वेदर
IMD Heavy Rain Alert: भारी बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

IMD Heavy Rain Alert: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी (NCR) के कई इलाकों में बुधवार (13 मई) रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। 100km/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में अचानक आए इस बदलाव से हवाई उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा। 500 से अधिक फ्लाइट्स लेट हुईं। जबकि 15 विमानों का रास्ता बदला गया। खराब मौसम की वजह से छह उड़ानों को "गो-अराउंड" (दोबारा चक्कर लगाना) करना पड़ा।

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और नोएडा के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है। प्रचंड गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन के समय ज्यादा तापमान और पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी नमी की वजह से बारिश और ओलावृष्टि हुई। पालम में हवा की सबसे अधिक रफ्तार 98km/घंटे दर्ज की गई। इसके बाद सफदरजंग और पूसा में 72km/घंटे की रफ्तार दर्ज की गई।

इससे पहले दिन में दिल्ली में कुछ देर के लिए हल्की बारिश और तेज हवाएं चली थीं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, शाम होते-होते नमी और तेज धूप की वजह से तापमान 44°C के करीब पहुंच गया। जबकि इससे पहले तापमान 40°C से नीचे ही रहा। बुधवार रात 8 बजे के बाद मौसम की स्थिति फिर से तेजी से खराब हो गई। इसके बाद IMD ने उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया।

IMD के एक अधिकारी ने बताया, "हवाएं बहुत तेज थीं, जिनकी रफ्तार 98km/घंटे तक पहुंच गई थी। रात 8 बजे के बाद दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में भी 10-11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की जानकारी दी। इनमें धौला कुआं, मोती बाग और उत्तम नगर शामिल हैं। रात 8:30 बजे तक पालम में 2mm और सफदरजंग में 1.8mm बारिश दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें