Mobile: फोन के चार्जिंग पोर्ट के पास क्यों होते हैं छोटे होल? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Mobile phone: स्मार्टफोन के नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट के पास एक छोटा सा होल देखा होगा। यह होल नॉइस कैंसिलेशन के नाम से जाना जाता है। यह होल कॉलिंग के लिए बेहद जरूरी होता है। यह बातचीत के दौरान आने वाले नॉइस को कैंसिल करता है। अभी तक शायद आपने इसके बारे में नहीं सुना होगा। लेकिन ये होल बेहद काम के होते हैं

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 3:00 PM
Story continues below Advertisement
इस होल के अंदर नॉइस कैंसिलेशन माइक्रोफोन होता है, जो कॉलिंग के दौरान अपने आप एक्टिवेट हो जाता है

Mobile phone: मोबाइल फोन या स्मार्टफोन तो आप दिनभर खूब यूज करते होंगे। आज ये हमारी जरूरत भी बन गया है। हम जब भी बाजार में मोबाइल खरीदने जाते हैं तो उसके फीचर्स पर खास तौर से ध्यान देते हैं। कुछ फीचर्स ऐसे भी होते हैं। जिनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं होती है। ऐसे ही मोबाइल फोन के चार्जिंग पोर्ट के पास एक छोटे होल होते हैं। आमतौर पर इनका इस्तेमाल नहीं होने के चलते इन पर हम खास तौर से ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन ये छोटे होल बेहद काम के होते हैं। अगर ये न हो तो आपको फोन से बात करना मुश्किल हो जाएगा।

जिस तरह चार्जिंग पोर्ट से मोबाइल चार्ज होता है। ईयरफोन पोर्ट से हम गाने सुनते हैं। वॉल्यूम रॉकर बटन से आवाज कम या ज्यादा होती है। ठीक उसी तरह चार्जिंग पोर्ट के पसे लगे ये होल भी बेहद काम के होते हैं।

स्मार्टफोन के नीचे होता है छोटा-सा होल


चार्जिंग पोर्ट के नीचे जो छोटा-सा होल होता है। वो नॉइस कैंसिलेशन (Noise Cancellation) माइक्रोफोन होता है। यह माइक्रोफोन कैसे काम करता है ये भी हम आपको बता देते हैं। जब भी आप किसी को कॉल करते हैं तो यह माइक्रोफोन एक्टिवेट हो जाता है। इसके एक्टिवेट होने के बाद आपकी आवाज दूसरी तरफ जाने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। आप अपनी आवाज आराम से दूसरी तरफ पहुंचा सकते हैं। जब भी हम किसी ऐसी जगह होते हैं जहां पर बहुत शोर होता है। हमें किसी को अर्जेंट कॉल करना पड़े तो आपको दिक्कत हो जाती है। लेकिन आपकी इस दिक्कत को यह छोटा-सा होल दूर कर देता है। यह होल हमेशा ही एक स्मार्टफोन में नीचे की तरफ चार्जिंग पोर्ट के बराबर में दिया गया होता है।

TRAI का नया आदेश! अगले 5 दिनों में बंद हो जाएंगे 10 अंकों के मोबाइल नंबर

जानिए क्या होता नॉइस कैंसिलेशन

बता दें कि स्मार्टफोन के अलावा नॉइस कैंसिलेशन फीचर का इस्तेमाल हेडफोन और ईयरफोन में भी होता है। जिसमे बाहरी वातावरण के अनवॉन्टिड शोर को काफी मात्रा में कम हो जाता है। इस टेक्नोलॉजी को एक्टिव नॉइज कंट्रोल के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।