Oppo Reno 8, Reno 8 Pro Smartphone Launch: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने भारत में Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो मॉडलों Reno 8 और Reno 8 Pro को पेश किया है। Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स के अलावा ओप्पो ने भारत में अपना पहला टैबलेट- Oppo Pad Air और Oppo Enco X2 वायरलेस ईयरबड भी लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को फोटोग्राफी पर फोकस करके पेश कर दिया गया है। हालांकि, दोनों फोन्स में कई अंतर हैं।
