Get App

Whatsapp New Feature: अब ग्रुप एडमिन भी मैसज को कर सकता है 'Delete For Everyone', जल्द आएंगे और भी नए अपडेट

रिपोर्ट के मुताबिक, सभी के लिए ग्रुप मैसेज को डिलीट (Delete for Everyone) करने का नया फीचर ग्रुप एडमिन को अपने Whatsapp Group को बेहतर तरीके से मॉडरेट करने में मदद देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2022 पर 2:29 PM
Whatsapp New Feature: अब ग्रुप एडमिन भी मैसज को कर सकता है 'Delete For Everyone', जल्द आएंगे और भी नए अपडेट
WhatsApp पर अब ग्रुप एडमिन भी मैसज को कर सकता है Delete For Everyone

Whatsapp New Feature: WABetInfo की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर इंटरफेस को बढ़ाने के लिए कई फीचर्स पर काम कर रहा है। प्लेटफॉर्म एक ऐसा फीचर लॉन्च कर रहा है, जिसमें ग्रुप एडमिन मैसेज को 'डिलिटी फॉर ऑल' (Delete for Everyone) कर सकता है। मतलब ये कि ग्रुप में भेजे गए किसी भी मैसेज को एडमिन डिलीट कर सकता है और फिर वो मैसेज किसी को भी नहीं दिखेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सभी के लिए ग्रुप मैसेज को डिलीट करने का नया फीचर ग्रुप एडमिन को अपने Whatsapp Group को बेहतर तरीके से मॉडरेट करने में मदद देगा। इस फीचर को लेकर साल 2021 से चर्चाएं हो रही हैं।

उन लोगों के लिए, जो यह जांचना चाहते हैं कि यह सुविधा उनके फोन पर उपलब्ध है या नहीं। उन्हें उस ग्रुप में आने वाले मैसेज को डिलीट कर के देखना होगा, जिसके वे एडमिन हैं। अगर 'डिलीट फॉर एवरीवन' का ऑप्शन आता है, तो इसका मतलब है कि यह फीचर आपके लिए उपलब्ध है।

इसके अलावा WhatsApp 'केप्ट मैसेज' फीचर पर भी काम कर रहा है। इस अपडेट के जरिए चैट इंफो में नए सेक्शन में देखा जा सकता है। इसके जरिए यूजर चैट में गायब होने वाले मैसेज (disappearing message) को उसके गायब होने से पहले, उसे अपने पास सेव कर के रख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें