WhatsApp ग्रुप में अब एक साथ जुड़ सकेंगे 512 लोग, 2GB तक की फाइल हो जाएगी शेयर, अभी अपडेट करें ऐप

वॉट्सऐप (Whatsapp) ने बड़े समूहों को ध्यान में रखकर दो नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, इसके तहत एक ग्रुप में अब 512 लोगों को जोड़ा जा सकेगा और यूजर्स 2जीबी तक की फाइल शेयर कर सकेंगे

अपडेटेड May 10, 2022 पर 10:27 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp ने पिछले हफ्ते मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्शन देने का फीचर लॉन्च किया था

मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) ने बड़े समूहों को ध्यान में रखकर दो नए फीचर्स को जारी करना शुरू कर दिया है। इसके तहत यूजर्स अब ग्रुप में एक साथ 512 लोगों तक जोड़ सकेंगे। फिलहाल एक ग्रुप में अधिकतम 256 लोगों को ही जोड़ने की व्यवस्था थी। इसके अलावा यूजर्स अब एक दूसरे को 2 जीबी तक की फाइल WhatsApp पर भेज सकेंगे। WhatsApp के ये नए फीचर्स उसके आगामी लक्ष्य 'वॉट्सऐप फॉर कम्युनिटीज' के मुताबिक है, जिसके तहत कंपनी बड़े समुदायों को अपने प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे से जुड़ने और विचारों को साझा करने का मौका देगी।

WhatsApp के नए अपडेट के साथ ये दोनों फीचर्स लॉन्च हो चुके हैं। ये फीचर्स धीरे-धीरे लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में अगर किसी यूजर्स के मोबाइल में ये दोनों नए फीचर्स दिख रहे हैं, तो उसे कुछ दिनों अपने फोन को अपडेट करने की सलाह दी जाती है।

WhatsApp इस नए फीचर्स के जरिए बड़े संस्थानों और समूहों के लिए अपने ऐप को अधिक उपयोगी बना रहा है। एक ग्रुप में अधिकतम 256 लोगों को ही जोड़ जा सकने के चलते अभी तक कई बड़े संस्थान WhatsApp की जगह टेलीग्राम या दूसरे ऐप को इस्तेमाल किया करते थे।


यह भी पढ़ें- Swiggy ने 5 शहरों में बंद किया 'सुपर डेली' सर्विस, कहा- 'घाटा नहीं अब मुनाफे पर करना है फोकस'

वहीं WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर फाइल शेयर करने की क्षमता को भी बढ़ाकर 2 जीबी कर दिया है, जो अभी तक 100 एमबी था। WhatsApp ने एक ब्लॉग में कहा कि वह एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन का इस्तेमाल करता है, जो उसके उसके प्लेटफॉर्म पर फाइल शेयरिंग को सुरक्षित बनाता है। कंपनी ने कहा कि यूजर्स को बड़े साइज के फाइल वाई-फाई और मोबाइल डेटा दोनों तरीके से शेयर करने की इजाजत होगी।

इससे पहले WhatsApp ने पिछले हफ्ते मैसेज पर इमोजी के जरिए रिएक्शन देने का फीचर लॉन्च किया था। WhatsApp को उम्मीद है कि इससे लोगों ज्यादा सहज तरीके से एक दूसरे से संवाद कर सकेंगे और अपनी भावनाओं को जाहिर कर सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।