इजरायल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक के बाद एक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि जाफा गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है।
