Get App

Afghanistan: तालिबान ने अमरुल्ला सालेह सहित पूर्व सरकारी अधिकारियों से जब्त किए 12.4 मिलियन डॉलर

सेंट्रल बैंक ने एक बयान में कहा कि पैसा और सोना अधिकारियों के घरों में रखा गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 8:18 AM
Afghanistan: तालिबान ने अमरुल्ला सालेह सहित पूर्व सरकारी अधिकारियों से जब्त किए 12.4 मिलियन डॉलर

अफगानिस्तान (Afghanistan) के तालिबान-नियंत्रित सेंट्रल बैंक (Central Bank) ने कहा कि उसने बुधवार को पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह सहित पूर्व शीर्ष सरकारी अधिकारियों से लगभग 12.4 मिलियन डॉलर नकद और सोना जब्त किया था। सेंट्रल बैंक ने एक बयान में कहा कि पैसा और सोना अधिकारियों के घरों में रखा गया था, हालांकि, ये अभी तक नहीं पता था कि ये किस उद्देश्य से रखा था।

सालेह का ठिकाना अज्ञात है। वे लगातार तालिबान का विरोध करते आए हैं, जो एक महीने पहले सत्ता में आया था। पिछले हफ्ते ही उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया था कि तालिबान ने उनके बड़े भाई रोहुल्लाह अजीजी को मार डाला।

एक अलग बयान में, बैंक ने अफगान नागरिकों से देश की स्थानीय अफगानी मुद्रा का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। ये अपील, उन बढ़ती चिंताओं के बीच आई है कि देश के बैंक और फर्मों के पास पैसे की कमी है, विशेष रूप से डॉलर, जो बहुत ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।

दो कमर्शियल बैंकर्स ने कहा कि एक संकेत में कि तालिबान पूर्व सरकारी अधिकारियों से संबंधित संपत्ति की वसूली करना चाह रहा है।

सेंट्रल बैंक ने पिछले हफ्ते स्थानीय बैंकों को एक सर्कुलर जारी कर राजनीतिक रूप से उजागर व्यक्तियों के अकाउंट्स को फ्रीज करने के लिए कहा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें