Get App

अमेरिका ने 3 चीनी और 1 बेलारूस की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, इन कंपनियों ने दिये पाकिस्तान को बैलास्टिक मिसाइल कंपोनेंट्स

अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइल-अप्लीकेबल आइटम्स की आपूर्ति करने के लिए चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है। इन कंपनियों में चीन की Xian Longde Technology Development, Tianjin Creative Source International Trade और बेलारूस की Minsk Wheel Tractor Plant शामिल हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 20, 2024 पर 9:48 AM
अमेरिका ने 3 चीनी और 1 बेलारूस की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, इन कंपनियों ने दिये पाकिस्तान को बैलास्टिक मिसाइल कंपोनेंट्स
मिसाइल कार्यक्रम के मामले में चीन पाकिस्तान का सदाबहार सहयोगी रहा है। इसके अलावा इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का चीन मुख्य आपूर्तिकर्ता भी रहा है

अमेरिका (US) ने लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम सहित पाकिस्तान (Pakistan) के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइल-अप्लीकेबल आइटम्स की आपूर्ति करने के लिए चीन (China) की तीन और बेलारूस (Belarus) की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसा स्टेट डिपार्टमेंट (अमेरिकी विदेश मामले विभाग) ने बताया। इन कंपनियों में चीन की शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट (Xian Longde Technology Development), तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड (Tianjin Creative Source International Trade), ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड (Granpect Co. Ltd) और बेलारूस की मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट (Minsk Wheel Tractor Plant) शामिल हैं।

ये संस्थाएं ऐसी गतिविधियों या लेन-देन में लगी हुई हैं, जिन्होंने सामूहिक विनाश के हथियारों या उनके वितरण के साधनों के प्रसार में भौतिक रूप से योगदान दिया है या भौतिक रूप से योगदान देने का जोखिम पैदा किया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने शुक्रवार को कहा, इन गतिविधियों में पाकिस्तान द्वारा इन आइटम्स निर्माण, अधिग्रहण, स्वामित्व, विकास, परिवहन और ट्रांसफर का प्रयास किया जाना शामिल है।

मिलर ने कहा कि अमेरिका चिंताजनक प्रसार गतिविधियों का समर्थन करने वाले खरीद नेटवर्क को बाधित करने पर कार्रवाई करते हुए वैश्विक अप्रसार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चीन, इस मामले में पाकिस्तान का सदाबहार सहयोगी रहा है। इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता भी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें