Get App

Bangladesh Violence: शेख हसीना ने देश ही नहीं राजनीति भी छोड़ी, बेटे ने किया खुलासा

Sheikh Hasina News: सजीब वाजेद जॉय कहते हैं कि उनकी मां कल से इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं और अपने परिवार के आग्रह के बाद अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ दिया था। हसीना के बेटे ही आज तक प्रधान मंत्री के आधिकारिक सलाहकार थे। हेलीकॉप्टर शाम करीब 5:36 बजे नई दिल्ली के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पर उतरा

Shubham Sharmaअपडेटेड Aug 05, 2024 पर 7:50 PM
Bangladesh Violence: शेख हसीना ने देश ही नहीं राजनीति भी छोड़ी, बेटे ने किया खुलासा
Bangladesh Violence: शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि उनकी मां अब राजनीति में वापस नहीं आएंगी

शेख हसीना सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना के बाद भारत पहुंचीं और खबर लिखे जाने तक वे ब्रिटेन से राजनीतिक शरण मिलने का इंतराज कर रही थीं। इस बीच एक बड़ी खबर ये आई कि शेख हसीना अब राजनीति में वापस नहीं आएंगी, ऐसे कहा है उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय का। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि उनकी मां अब राजनीति में वापस नहीं आएंगी।

शेख हसीना के बेटे ने BBC से कहा है कि उनकी मां की राजनीतिक वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा, "वह इतनी निराश हैं, क्योंकि जिन अल्पसंख्यकों के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की, आज वही उनके खिलाफ खड़े हो गए।"

शेख हसीना ने क्यों छोड़ा देश?

BBC वर्ल्ड सर्विस पर Newshour से बात करते हुए, सजीब वाजेद जॉय कहते हैं कि उनकी मां कल से इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं और अपने परिवार के आग्रह के बाद अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ दिया था। हसीना के बेटे ही आज तक प्रधान मंत्री के आधिकारिक सलाहकार थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें