Benedict XVI Death: पूर्व पोप बेनेडिक्ट XVI (Former Pope Benedict XVI) का 95 साल की उम्र में उनके वेटिकन (Vatican) में उनके घर पर निधन हो गया। उन्होंने आठ साल से भी कम समय तक कैथोलिक चर्च (Catholic Church) का नेतृत्व किया। उन्होंने 2013 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 1415 में ग्रेगरी XII के बाद इस्तीफा देने वाले पहले पोप बने थे। बेनेडिक्ट ने अपने जीवन के आखिरी साल वेटिकन की दीवारों के भीतर मेटर एक्लेसिया मठ में बिताए।
