दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) अगले हफ्ते भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। बिल गेट्स अगले हफ्ते भारत विजिट करने का प्लान बना रहे हैं। अपनी यात्रा से पहले बिल गेट्स ने भारत के बारे में एक ब्लॉग भी लिखा है। अपने इस ब्लॉग में बिल गेट्स ने भारत की खूब जमकर तारीफ की है।
