Get App

Booker Prize 2022: श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलक ने जीता 2022 का बुकर प्राइज, जानिए इनके उपन्यास के बारे में

श्रीलंका के लेखक शेहान करुणातिलक (Shehan Karunatilaka) को उनके दूसरे उपन्यास ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ के लिए इस साल के बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 18, 2022 पर 10:16 PM
Booker Prize 2022: श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलक ने जीता 2022 का बुकर प्राइज, जानिए इनके उपन्यास के बारे में
शेहान करुणातिलक, बुकर पुरस्कार जीतने वाले श्रीलंकाई मूल के के दूसरे लेखक हैं

श्रीलंका के लेखक शेहान करुणातिलक (Shehan Karunatilaka) को उनके दूसरे उपन्यास ‘द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा (The Seven Moons of Maali Almeida)’ के लिए इस साल के बुकर पुरस्कार (Booker Prize 2022) से सम्मानित किया गया है।

शेहान करुणातिलक यह पुरस्कार जीतने वाले श्रीलंकाई मूल के के दूसरे लेखक हैं। उनसे पहले साल 1992 में माइकल ओंडात्जे को उनके उपन्यास ‘द इंग्लिश पेशेंट’ के लिए बुकर मिला था। साहित्य की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में एक बुकर प्राइज को जीतने वाले लेखर को 50,000 पाउंड (करीब 46 लाख रुपये) का चेक मिलता है। करुणातिलक को सोमवार की रात लंदन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।

'द सेवन मून्स ऑफ माली अल्मेडा' एक माली अल्मेडा नाम के फोटोग्राफर की कहानी है, जो 1990 में अपनी मौत के बाद स्वर्ग के वीजा कार्यालय की तरह दिखने वाली एक जगह पहुंचता है। वह यह नहीं जानता कि उसे किसने मारा। माली के पास उन लोगों से संपर्क करने के लिए सात चांद हैं, जिन्हें वह सबसे ज्यादा प्यार करता है। इसी दौरान वहां उसे देश में गृहयुद्ध के अत्याचारों से जुड़ी कई तस्वीरों का एक जखीरा मिलता है, जो सामने आ जाएं तो देश को झकझोर कर रख देंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें