चीन (China) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें चीन की सड़कों पर टैंक (Tank) चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स का हवाला देते हुए, रेडिट पर यूजर्स का कहना है कि फुटेज शेडोंग प्रांत में रिझाओ का है। ये टैंक एक बैंक ब्रांच की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।
दरअसल यह मुद्दा पहली बार अप्रैल में सामने आया, जब साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने एक आर्टिकल में बताया कि कई बैंकों ने 'सिस्टम अप्रग्रेड' के नाम पर हेनान और अनहुई प्रांतों के लोगों अकाउंट ब्लॉक कर दिए थे।
SCMP ने कहा कि तब से, Yuzhou Xinminsheng Village Bank, Shangcai Huimin County Bank, Zhecheng Huanghuai Community Bank और हेनान प्रांत में कैफेंग के New Oriental Country Bank और पड़ोसी अनहुई प्रांत में Guzhen Xinhuaihe Village Bank में जमा लोगों के पैसे फ्रीज हो गए हैं।
हेनान के वीडियो क्लिप में स्थानीय लोगों को बैंक ब्रांच तक पहुंचने से रोकने वाले टैंकों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। जैसे ही कैमरा घूमता है, टैंक की कतार पूरे ब्लॉक को कवर करती हुई दिखाई देती है। स्थानीय लोग उत्तेजित दिखते हैं, लेकिन बख्तरबंद गाड़ियों की मौजूदगी के कारण रुकने के लिए मजबूर होते हैं।
Reddit यूजर्स ने इस वीडियो की तुलना तियानमेन स्क्वायर की घटना से की है। तब 1989 में, लोकतंत्र समर्थक विरोधों को कुचलने के लिए सैकड़ों टैंकों का इस्तेमाल किया गया था।
एक यूजर ने लिखा, "तियानमेन स्क्वायर 2: इलेक्ट्रिक बूगालू।" एक और यूजर ने लिखा, "इतिहास खुद को दोहराते हुए।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "मुझे आश्चर्य है कि क्या होगा, अगर टैंक ऑपरेटर अपना पैसा भी नहीं निकाल सकते हैं।"
इस बैंकिंग संकट से प्रभावित स्थानीय लोग कहते हैं कि ये चीन में हाल के सालों में सबसे खराब हालात है। ये दावा करते हैं कि बैंक में जमा 40 बिलियन युआन (6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) गायब हो गए हैं। अब ये ग्राहक प्रदर्शन करते हुए, अपने बैंक अकाउंट को अनब्लॉक करने की मांग कर रहे हैं।
SCMP ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि इन लोगों को "धैर्य रख कर इंतजार करने" के लिए कहा गया है। 50,000 युआन (7,400 डॉलर) से कम वाले कुछ लोगों को पिछले हफ्ते अपना पैसा मिला, लेकिन बाकियों को अभी भी इंतजार हैं।
चीनी अधिकारियों ने कहा कि विवाद के केंद्र में बैंकों को "आंतरिक और बाहरी मिलीभगत" और "अवैध रूप से" जमाकर्ताओं को आकर्षित करते हुए हेनान जिनकैफू ग्रुप की तरफ से कब्जा कर लिया गया था। इस बैंकिंग घोटाले की जांच चल रही है।