Get App

चीन के Larry Chen 6 महीने पहले तक दुनिया के रईसों में शामिल थे, अब बिलिनेयर भी नहीं रहे

ऑनलाइन एजुकेशन सेक्टर पर चीन सरकार की सख्ती से इससे जुड़ी कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 3:50 PM
चीन के Larry Chen 6 महीने पहले तक दुनिया के रईसों में शामिल थे, अब बिलिनेयर भी नहीं रहे

प्राइवेट एजुकेशन सेक्टर पर चीन सरकार के सख्ती करने के कारण दुनिया के सबसे रईस लोगों में शामिल हो चुके Larry Chen अब बिलिनेयर भी नहीं रहे। Gaotu Techedu के फाउंडर और चेयरमैन, चेन की नेटवर्थ अब 33.6 करोड़ डॉलर की रह गई है। चीन में नए नियमों के लागू होने की रिपोर्ट के बाद न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर उनकी कंपनी के शेयर्स की वैल्यू लगभग दो-तिहाई गिर गई।

पिछले सप्ताह चीन ने नए रेगुलेशंस जारी किए थे जिनसे स्कूल करिकुलम की पढ़ाई से प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों के फंड जुटाने या पब्लिक ऑफर लाने पर रोक लग गई है।

चेन के लिए यह एक बड़ा झटका है। इससे पहले जनवरी के बाद से उनकी कंपनी के शेयर में गिरावट के कारण उन्हें 15 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था।

उन्होंने कहा है कि  Gaotu Techedu रेगुलेशंस का पालन करने के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करेगी।

नए नियमों से नुकसान उठाने वालों में चेन अकेले नहीं है। TAL Education Group के CEO झैंग बैंगशिन की वेल्थ भी लगभग 2.5 अरब डॉलर घटकर लगभग 1.4 अरब डॉलर रह गई। उनकी कंपनी के शेयर्स न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर 71 प्रतिशत गिरे हैं।

इसके अलावा New Oriental Education & Technology Group Inc के चेयरमैन, यू मिनहोंग का बिलिनेयर का दर्जा भी छिन गया है। उनकी वेल्थ में 68.5 करोड़ डॉलर की कमी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें