Rain Financial Inc : डिजिटल एसेट्स में हाल में आई गिरावट के बाद मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजेस में से एक रेन फाइनेंशियल इंक ने अपने स्टाफ में कटौती की है। ब्लूमबर्ग ने गुरुवार, 1 सितंबर को इससे जुड़ी खबर दी है।
Rain Financial Inc : डिजिटल एसेट्स में हाल में आई गिरावट के बाद मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजेस में से एक रेन फाइनेंशियल इंक ने अपने स्टाफ में कटौती की है। ब्लूमबर्ग ने गुरुवार, 1 सितंबर को इससे जुड़ी खबर दी है।
कंपनी ने कहा कि कंपनी की ऑपरेशनल जरूरतों और बाजार के हालात को देखते हुए जॉब्स में कटौती की गई है। हालांकि कंपनी ने इससे जुड़े आंकड़े नहीं दिए हैं।
रेन फाइनेंशियल ने बताई यह वजह
रेन फाइनेंशियल ने कहा, “एक बिजनेस के रूप में हमें मुश्किल दौर को देखते हुए अपनी भविष्य की योजनाओं में बदलाव करना होता है, जिससे हम मंदी में परिचालन जारी रख सकते हैं।”
Meta ने भारत में फेसकबुक, इंस्टाग्राम पर 2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जानिए क्या है वजह
रेन फाइनेंशियल अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जिसने अपने स्टाफ में कटौती की है। कई अन्य क्रिप्टो कंपनियों ने क्रिप्टो मार्केट में मंदी का हवाला देते हुए अपने यहां छंटनी की है।
अप्रैल के बाद 5,000 लोगों की गई नौकरी
Moneyweb के मुताबिक, अप्रैल से अभी तक लगभग 5,000 क्रिप्टो कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। Layoffs.fyi से मिले डाटा के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कॉइनबेस (Coinbase) ने 2022 में क्रिप्टो मार्केट में सबसे बड़ी छंटनी की है। जून में उसने 1,100 लोग निकाल दिए थे।
क्रिप्टो प्रेसल्स के मुताबिक, इसी तरह, सिंगापुर बेस्ड क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit अपने स्टाफ में कटौती की थी और अपने 2,000 लोगों की वर्कफोर्स में 30 फीसदी की छंटनी कर दी थी। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से पहले, क्रिप्टो एक्सचेंज होबी ग्लोबल 300 लोग यानी अपने वर्कफोर्स में से 30 फीसदी लोग निकाल दिए थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।