Get App

FTX के Sam Bankman-Fried को 150 साल की हो सकती है जेल, अमेरिका ने लगाए हैं ये चार्जेज, लेकिन प्रत्यर्पण में इस कारण हो सकती है देरी

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried) को 150 वर्षों की जेल हो सकती है। अमेरिका में उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, उसके लिए सैम को अधिकतम इतनी सजा हो सकती है। सैम को बहामास की पुलिस ने अमेरिका के अनुरोध पर बहामास में गिरफ्तार किया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 5:56 PM
FTX के Sam Bankman-Fried को 150 साल की हो सकती है जेल, अमेरिका ने लगाए हैं ये चार्जेज, लेकिन प्रत्यर्पण में इस कारण हो सकती है देरी
FTX के फाउंडर और पूर्व सीईओ Sam Bankman-Fried के खिलाफ अमेरिका ने मंगलवार को वित्तीय अपराधों और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried) को 150 वर्षों की जेल हो सकती है। अमेरिका में उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, उसके लिए सैम को अधिकतम इतनी सजा हो सकती है। सैम को बहामास की पुलिस ने अमेरिका के अनुरोध पर बहामास में गिरफ्तार किया था। वहां के अटार्नी जनरल ने ऐलान किया था कि उन्हें जल्द ही अमेरिका को सौंपा जा सकता है। बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी एफटीएक्स का संचालन बहामास से होता था और यह दुनिया भर के बडे़ क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में शुमार था। एफटीएक्स के ढहने पर बैंकमैन-फ्रायड की दौलत महज एक ही दिन में 94 फीसदी घट गई थी और उन्होंने रातोरात अपना अरबपति का दर्जा खो दिया था। एफटीएक्स ने 11 नवंबर को दिवालिया होने के लिए आवेदन किया था।

अमेरिका ने क्या आरोप लगाए हैं Sam Bankman-Fried पर

FTX के फाउंडर और पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रायड के खिलाफ अमेरिका ने मंगलवार को वित्तीय अपराधों और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। सैम पर आरोप है कि एफटीएक्स के ढहने के पीछे उनकी सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने निवेशकों समेत सभी से इसकी दिक्कतों को साझा भी नहीं किया। सैम ने वर्ष 2019 की शुरुआत से ग्राहकों और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करते हुए इरादतन अपने फायदे की योजना लाई। योजना के तहत पैसे को उन्होंने अपने क्रिप्टो हेज फंड अलामेडा रिसर्च (Alameda Research) के खर्चों और कर्जों का भुगतान किया।

इसके अलावा उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल प्रॉपर्टीज खरीदने और बड़े राजनीतिक चंदे देने में किया। सैम पर वायर फ्रॉड, मनी लांड्रिंग और षड्यंत्र के आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उन पर अवैध राजनीतिक चंदे देने का आरोप है। बैंकमैन-फ्रायड इस साल सबसे बड़े पॉलिटिकल डोनर में शुमार थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें